Search

 
 
 

देश को मिली पहली नेजल वैक्सीन, भारत बायोटेक की इंट्रानैसल पर DCGI ने लगा दी मुहर

 
NewDelhi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को बड़ा बूस्ट मिला है. भारत बायोटेक के ChAd36-SARS-CoV-S COVID-19 (चिंपांजी एडेनोवायरस वेक्टरेड) रीकॉम्बिनेंट नेजल वैक्सीन को आपातकालीन स्थिति में 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के उपयोग के लिए अनुमति दी गयी है. इसे भी पढ़ें : PayU">https://lagatar.in/payu-will-acquire-billdesk-for-30-thousand-crores-cci-approves-second-largest-internet-deal/">PayU

30 हजार करोड़ में billdesk का करेगी अधिग्रहण, CCI ने दूसरी सबसे बड़ी इंटरनेट डील को दी मंजूरी

यह कोरोना के लिए भारत का पहला नाक का टीका होगा

जान लें कि भारत बायोटेक को इंट्रानैसल कोविड-19 वैक्सीन के लिए डीसीजीआई (DCGI) से इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मिल गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया. बता दें कि यह कोरोना के लिए भारत का पहला नाक का टीका होगा. मनसुख मंडाविया ने कहा, नियामक ने 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के प्राथमिक टीकाकरण के लिए आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए टीके को मंजूरी दी है. मंडाविया ने कहा कि यह कदम महामारी के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई को और मजबूत करेगा. भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपने विज्ञान, अनुसंधान एवं विकास और मानव संसाधनों का उपयोग किया है. विज्ञान संचालित दृष्टिकोण और सबका प्रयास के साथ, हम कोविड-19 को हरा देंगे. इसे भी पढ़ें :  नितिन">https://lagatar.in/nitin-gadkari-spoke-on-heavy-traffic-seat-belts-airbags-expressed-grief-over-the-death-of-cyrus-mistry/">नितिन

गडकरी ने हैवी ट्रैफिक, सीट बेल्ट, एयरबैग पर अपनी बात रखी, साइरस मिस्त्री की मौत पर दुख जताया

नेजल वैक्सीन (नाक का टीका) स्प्रे के जरिए दिया जायेगा

नेजल वैक्सीन की खुराक नाक के माध्यम से दी जाती है. वैक्सीन या तो एक विशिष्ट नाक स्प्रे के जरिए या एरोसोल डिलीवरी के माध्यम से इंजेक्ट की जाती है. जानकारी के अनुसार भारत बायोटेक ने पिछले माह अपने इंट्रानैसल (Intranasal) कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) के लिए तीसरे चरण और बूस्टर खुराक का परीक्षण पूरा किया था. इस संबंध में भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने कहा था कि इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन के लिए दो अलग-अलग परीक्षण किये गये हैं. पहला परीक्षण डोज के रूप में और दूसरा बूस्टर खुराक के रूप में किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही