Search

 
 
 

संविधान के रास्ते पर चल रहा है देश : मोदी

 
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राम बहादुर राय की भारतीय संविधान पुस्तक का विमोचन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि संविधान बनाने वालों ने भारत की आत्मा समझी. उन्होंने कहा कि देश संविधान पर चल रहा है. भारत का संविधान अद्वितीय है. उन्होंने कहा कि कर्तव्य बोध का ज्ञान बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि कर्तव्य है तो अधिकार है.

कुछ नया लाने की लगन यही उनकी सहज साधना होती है

पीएम मोदी  बोले- हमारे यहां सामान्य जनमानस को प्रेरणा देने के लिए ऋषियों ने मंत्र दिया था, चरैवेति, चरैवेति, चरैवेति... एक पत्रकार के लिए ये मंत्र नए विचारों की खोज और समाज के सामने कुछ नया लाने की लगन यही उनकी सहज साधना होती है. बुक लॉन्च पर प्रधानमंत्री ने कहा कि `भारतीय संविधान अनकही कहानी` आपकी ये पुस्तक अपने शीर्षक को चरितार्थ करेगी और देश के सामने संविधान को और भी व्यापक रूप में प्रस्तुत करेगी. मैं इस अभिनव प्रयास के लिए राम बहादुर राय जी को और इसके प्रकाशन से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं.

हमारी जानकारी हमारी जागरूकता बनती है

पीएम मोदी ने कहा कि जब हम कोई नए संकल्प लेकर निकलते हैं, तो हमारी जानकारी हमारी जागरूकता बनती है. बोध ही, हमारा प्रबोध करता है. इसलिए एक राष्ट्र के रूप में हम संविधान के सामर्थ्य का उतना ही विस्तृत उपयोग कर पाएंगे, जितना हम अपने संविधान को गहराई से जानेंगे. इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/10-bjp-leaders-including-two-deputy-cms-of-bihar-get-y-grade-security/">बिहार

में दो डिप्टी सीएम समेत 10 बीजेपी नेताओं को मिली Y ग्रेड सुरक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही