Search

 
 
 

देश का लोकतंत्र है खतरे में,राहुल ने सवाल किया तो कर दी गई सदस्यता खत्म-अविनाश पांडेय

 
Ramgarh: देश का लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर में जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाया जा रहा है. इतना ही नहीं जो कोई भी सरकार की नीतियों के खिलाफ या भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें दबाया जा रहा है. उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडे ने कही. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे सत्याग्रह यात्रा जो सभी जिलों में 1350 किलोमीटर की यात्रा निर्धारित है. उसी के क्रम में शनिवार को रामगढ़ जिला के गुरु गोविंद सिंह ऑडिटोरियम में सभा को संबोधित करते हुए कही. पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-news-formation-of-task-force-on-deworming-and-seminar-on-constitution/">हजारीबाग

की खबरें- कृमि मुक्ति पर टास्क फोर्स का गठन और संविधान विषय पर संगोष्ठी
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संसद में जनता से जुड़े प्रश्नों को उठाया गया. सरकार से अडानी से जुड़े मामलों पर सवाल पूछा किंतु सरकार सवाल का जवाब देने के बजाय षड्यंत्र के तहत उनकी सदस्यता ही समाप्त करवा दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में सत्याग्रह के माध्यम से आंदोलन चलाया जा रहा है, और जरूरत पड़ने पर इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा. सभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें- उपलब्धि">https://lagatar.in/achievement-gumla-district-will-get-pm-award-for-excellence-in-public-administration-selected/">उपलब्धि

: लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए गुमला जिला को मिलेगा पीएम अवार्ड, हुआ चयन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही