Search

 
 
 

जमशेदपुर में स्थापित होगा हाइड्रोजन ईंधन से जुड़ा देश का पहला उद्योग

 
354.28 करोड़ के एमओयू पर सीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को होगा हस्ताक्षर Ranchi : जमशेदपुर में हाईड्रोजन इंजन से जुड़े देश के पहले उद्योग की स्थापना होगी. इसे लेकर शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में 354.28 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर होगा. झारखंड सरकार के उद्योग विभाग और टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड (टीजीईएसपीएल) के बीच एमओयू होने के बाद हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग की स्थापना को लेकर तेजी से काम होगा.

28 जुलाई को सीएम ने दी थी एमओयू की सहमति

मुख्यमंत्री ने 28 जुलाई 2023 को टाटा मोटर्स लिमिटेड और कमिंस आईएनसी के संयुक्त उपक्रम टीजीईएसपीएल द्वारा जमशेदपुर में हाईड्रोजन इंजन उद्योग की स्थापना के लिए एमओयू हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव पर सहमति दी थी. इसके तहत हाइड्रोजन इंटरनल कम्बशन इंजन, फ्यूल एग्नोस्टिक इंजन, एडवांस केमेस्ट्री बैटरी, एचटू फ्यूल सेल और एचटू फ्यूल डिलिवरी सिस्टम के निर्माण और उत्पादन के लिए ईकाई की स्थापना होगी. इस ईकाई की प्रस्तावित क्षमता 4000 प्लस हाईड्रोजन आईसी इंजन, फ्यूल एग्नोस्टिक इंजन और 10000 प्लस बैटरी सिस्टम होगी. नई तकनीक से हाईड्रोजन इंजन बनाया जाएगा, जिसका लाभ आने वाले समय में पूरे देश को होगा.

हाइड्रोजन ईंधन के फायदे

हाइड्रोजन ऐसा ईंधन है, जिसकी क्षमता अन्य ईंधनों के अपेक्षा अधिक होती है. इसका एनर्जी लेबल अधिक होता है. यह सस्ता और हल्का होता है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के बीच इसे एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है. हाइड्रोजन ईंधन से प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-babulal-said-after-the-case-was-registered-in-the-police-station-i-am-grateful-for-showering-blessings-on-me/">रांची

: थानों में मामला दर्ज होने पर बाबूलाल बोले- मुझ पर कृपा बरसाने के लिए आभारी हूं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही