Search

 
 
 

किसानों और मजदूरों का देशव्यापी कार्यक्रम झारखंड में भी असरदार

 
Ranchi : किसानों के साथ वादा खिलाफी और मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड को वापस नहीं लिए जाने के खिलाफ सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा और केंदीय यूनियनों के देशव्यापी आह्वान पर झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को 12 सूत्री मांग पत्र भेजा. रांची में जिला स्कूल परिसर से ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने नारे लगाते हुए संयुक्त जुलूस निकाला,जो समाहरणालय तक गया. वहां एक संयुक्त शिष्टमंडल मंडल ने उपायुक्त कार्यालय में मांग-पत्र सौंपा. कार्यक्रम में झारखंड राज्य किसान सभा (एआईकेएस), सीटू, एक्टू एटक बेफी समेत अन्य केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के लोग शामिल थे. कार्यक्रम में सुफल महतो, भवन सिंह, प्रकाश विप्लव, अनिर्वान बोस, विरेंद्र कुमार, पुष्कर महतो,हरेंद्र यादव, एमएल सिंह, अभिजीत मल्लिक समेत विभिन्न ट्रेड यूनियनों के लोगों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें -तेजस्वी">https://lagatar.in/sambhal-incident-is-sad-and-against-the-basic-spirit-of-the-constitution-tejashwi/">तेजस्वी

ने योगी पर साधा निशाना, किसी प्रदेश का सीएम जब विध्वंसकारी नारे लगाये तो समझों वह…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही