Search

 
 
 

टेलर की चपेट में आने से दंपती घायल, पत्नी की हालत गंभीर, रेफर

 
Simdega : टेलर की चपेट में आने से गुमला जिला के पालकोट प्रखंड के कोईनार टोली निवासी पति-पत्नी घायल हो गए. पति को हल्की चोट आई है, वहीं पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार रघुनंदन साहू अपनी पत्नी मीना देवी के साथ बाइक से सिमडेगा की ओर से पालकोट अपने घर जा रहे थे. वहीं दो-तीन टेलर सिमडेगा से कोलेबिरा की ओर जा रहा था. गहरा नाला पुल के समीप टेलर के पिछले हिस्से की चपेट में आने से दंपती गिर गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. मैना देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इधर सूचना मिलने के बाद कोलेबिरा पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और घायल का हाल चाल लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-disclosed-16-big-cases-in-3-months-know-which-are-those-cases/">रांची

पुलिस ने 3 महीने में 16 बड़े मामलों का किया खुलासा, जानिए कौन से हैं वो केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही