ने शादी की तस्वीर की शेयर, कैप्शन में लिखा-परमानेंट बुकिंग)
प्रेमी युगल के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 279 और 294 का मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 24 वर्षीय बाइक सवार युवक साहिल मैसी और युवती को चिन्हित कर लिया है. पुलिस ने प्रेमी युगल से पूछताछ भी की और बाइक को जब्त कर लिया. इस प्रेमी युगल ने खुलेआम ट्रैफिक नियम का उल्लघंन किया. दोनों ने ना तो खुद की जान की परवाह और ना ही दूसरे की जान की. क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 336- (जान जोखिम में डालना), 279- (लापरवाही पूर्वक कार्य करना), 294- (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कार्य करना) का मामला दर्ज किया है. गठित टीम मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/painful-road-accident-in-pakistan-bus-fell-into-ditch-30-killed-15-injured/">पाकिस्तानमें दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 30 की मौत, 15 घायल
हिंदूवादी संगठनों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी
चलती बाइक पर रोमांस वाले वीडियो पर हिंदूवादी संगठनों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश पदाधिकारी प्रकाश इंदौरिया ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है. ऐसा कृत्य करके युवक-युवती ने हमारी संस्कृति और परंपराओं का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को युवक-युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. ताकि यह अन्य लोगों के लिए भी सबक बन सके. वीएचपी के पदाधिकारी लेखराज सिंह राठौड़ ने बताया कि ऐसे वीडियो से प्रेमी युगल समाज में क्या संदेश देना चाह रहे हैं. हर व्यक्ति स्वतंत्र है, लेकिन यह स्वतंत्रता के नाम पर गैरकानूनी हरकत है. इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : प्रपोज">https://lagatar.in/propose-day-express-your-love-like-this-the-one-in-front-will-not-be-able-to-deny/">प्रपोजडे पर रोमांटिक अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, सामने वाला नहीं कर पायेगा इनकार
छत्तीसगढ़ और लखनऊ से भी चलती बाइक पर कपल का रोमांस वाला वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि राजस्थान से पहले छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था. 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के भिलाई में टाउनशिप की सड़कों पर कपल का चलती बाइक पर रोमांस करने वाला वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर बाइक सवार लड़के और लड़की को गिरफ्तार कर लिया था.वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी इसी तरह का मिलता सामने आया था. 17 जनवरी को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में एक लड़के और लड़की का चलती स्कूटी में रोमांस करने का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में लड़की युवक की गोद में बैठकर रोमांस करती नजर आयी थी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि लड़की नाबालिग थी इसलिए पुलिस ने उसकी कोई जानकारी शेयर नहीं की. इसे भी पढ़ें : ।AS">https://lagatar.in/cbi-will-file-case-against-as-arun-kumar-singh/">।ASअरुण कुमार सिंह के खिलाफ CBI दर्ज करेगी मुकदमा, कौन जीतेगा रामगढ़ का रण, होल्डिंग टैक्स घटेगा पर…, स्टेडियम को उद्घाटन का इंतजार समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में [wpse_comments_template]

Leave a Comment