Search

 
 
 

गिरिडीह में दंपत्ती का शव बरामद , जांच में जुटी पुलिस

 
Giridih : जिले के गांडेय थाना थाना क्षेत्र के झरगट्टा गांव में सोमवार को दंपत्ती का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान भादू हेंब्रम और बहामुनि कुमारी के रूप में हुई है. बहामुनि कुमारी के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. इसी वजह से उसकी मौत हुई है. वहीं भादू हेंब्रम का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित पुल के नीचे से बरामद किया गया है. दंपत्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया. (पढ़ें, BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-raided-abhishek-prasad-pintus-pps-residence-in-doranda-ranchi/">BREAKING

: रांची के डोरंडा में अभिषेक प्रसाद पिंटु के PPS के ठिकाने पर  ईडी की छापेमारी)

पुलिस ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल और एक डंडा जब्त किया

दंपत्ती का शव मिलने री खबर से घटनास्थल पर स्थानीय लोगों को भीड़ जमा हो गयी. इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, गांडेय थाना प्रभारी हसनैन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल और एक डंडा भी जब्त किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें : बरही">https://lagatar.in/bus-full-of-90-pilgrims-overturned-in-barhi-30-injured-condition-of-two-critical/">बरही

में 90 तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 30 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही