Search

 
 
 

धनबाद-गया रेलखंड पर पार्सल यान का कपलिंग टूटा, परिचालन बाधित

 

फाटक के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार, दो घंटे में हुई मरम्मत

 Dhanbad/Bhuli : धनबाद रेल मंडल के हावड़ा-गया रेलखंड पर भूली हाल्ट के पास उच्च क्षमता वाली पार्सल मालगाड़ी के 3 डब्बे बफर इंटर लॉक हो जाने से कपलिंग टूट गया. 4 जुलाई मंगलवार को 11 बजकर 29 मिनट पर इस घटना की सूचना धनबाद रेल मंडल को दी गई. इसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया और एक बजकर 50 मिनट पर उसे ठीक कर लिया गया. हालांकि इस बीच कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. हावड़ा-गया रेलखंड पर उच्च क्षमता पार्सल यान धनबाद स्टेशन से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर जा रही थी. तभी 3 डब्बे के बफर लॉक होने से कपलिंग टूट गया. सूचना मिलने पर डीआरएम कमल किशोर सिन्हा, सीनियर डीईएन 2 सूरज कुमार, सीनियर डीएमई कोचिंग चंद्रशेखर आजाद सहित रेलवे इस्पेक्टर मौके पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया. डीआरएम ने घटनास्थल पर अधिकारियों को निर्देश दिये 2 घंटे 20 मिनट में खराबी दूर कर ली गई. घटना रेलवे फाटक के समीप हुई, जिससे लगभग ढाई घंटे तक फाटक बंद रहा. फलस्वरूप सड़क मार्ग पर चल रहे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि वी वी 138 नामक पार्सल वान धनबाद स्टेशन से 11:20 पर क्रॉस किया. धनबाद स्टेशन के समीप ही इस गाड़ी से कोई हैंगिंग पार्ट गिरा था, जिससे पॉइंट नंबर 554 एवं 555 डैमेज हो गया. पॉइंट के डैमेज होते ही तुरंत इंडिकेशन मिल गया. इसके बाद भूली हॉल्ट के स्टेशन मास्टर को वॉकी टॉकी से सूचना देकर गाड़ी को भूली हॉल्ट पर रुकवा दिया. यहां पहुंचने पर पता चला कि गाड़ी में तीन जगहों पर बफर इंटेगल हो गया है. डीआरएम ने बताया कि बफर इंटेंगल होने के कारण किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि एहतियात बरतते हुए ए आर टी वाहन को बुलाया गया था, लेकिन फॉल्ट की मरम्मत  हो जाने के कारण उसे वापस भेज दिया गया. श्री सिन्हा ने बताया कि इस दौरान कोई भी ट्रेन  बाधित नहीं हुई है. तीन गुड्स ट्रेन पीछे है, जिसे हम मेकअप कर लेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही