Search

 
 
 

Court News : माओवादी संगठन व अपराधी गिरोहों को अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

माओवादी संगठन और अपराधी गिरोहों को अवैध हथियार व कारतूस सप्लाई करने के आरोपी बिहार के सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र निवासी पूर्व बीएसएफ जवान अरुण कुमार सिंह उर्फ फौजी को अदालत से राहत नहीं मिली.
 

Ranchi : माओवादी संगठन और अपराधी गिरोहों को अवैध हथियार व कारतूस सप्लाई करने के आरोपी बिहार के सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र निवासी पूर्व बीएसएफ जवान अरुण कुमार सिंह उर्फ फौजी को अदालत से राहत नहीं मिली. 

 

एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने उसकी जमानत याचिका चौथी बार खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया गंभीर साक्ष्य मौजूद हैं और यूएपीए की धारा का आरोपी है.

 

एनआईए कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में लंबी न्यायिक हिरासत मात्र जमानत का आधार नहीं बन सकती. 28 अप्रैल को कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. यहां बता दें कि आरोपी बीएसएफ जवान 20 नवंबर 2021 से जेल में है.     

 

क्या है मामला

दरअसल, यह मामला एनआईए केस संख्या 04/2021 से जुड़ा है. इससे पहले मामले में एटीएस थाना कांड संख्या 01/2021 दर्ज हुई थी. आरोपी और उसके सहयोगियों ने बीएसएफ से कारतूस निकालकर माओवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) और अन्य अपराधी गिरोहों तक पहुंचाए. मामले में बड़ी मात्रा में 9 एमएम और इंसास राइफल के कारतूस बरामद किया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही