Search

Court News : आपसी विवाद में सास की हत्या मामले में बहु दोषी करार, सजा पर सुनवाई 14 को

Ranchi : आपसी विवाद में सास की हत्या की आरोपी बहु फूलो देवी को अपर न्याययुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने दोषी ठहराया है. कोर्ट उसकी सजा के बिंदु पर 14 जुलाई को सुनवाई करेगी. मामले में फूलो देवी ट्रायल फेस कर रही थी. दरअसल, हत्या की यह घटना 9 जून 2024  की लापुंग थाना क्षेत्र के कारूंम गांव की है. आरोपी  के पति ने लापुंग थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

इसे भी पढ़ें...

फूलो देवी पर आपसी विवाद में सास मानमईत देवी की हत्या करने का आरोप है. प्राथमिकी के अनुसार 9 जून 2024 को दोपहर 3 बजे फूलो देवी ने मानमईत देवी के सिर पर ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

इसके बाद जमीन पर पटक कर गर्दन दबाकर मानमईत देवी हत्या कर दी. घटना के वक्त आरोपी के पति दुकान से घर आया था, पति को देखकर वह भाग गई थी. जिसके बाद आरोपी के पति ने फोन से इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही