Search

 
 
 

Court News: जून में लालू यादव जाएंगे सिंगापुर, कोर्ट ने पासपोर्ट किया रिलीज

Ranchi: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर जाने की इजाजत अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट से मिली है. कोर्ट ने आज लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज कर दिया है. लालू प्रसाद को जून माह के प्रथम सप्ताह में सिंगापुर के चिकित्सक ने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रुटीन चेकअप पर बुलाया था.
 
  • किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कराना है रुटीन चेकअप

Ranchi: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर जाने की इजाजत अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट से मिली है. कोर्ट ने आज लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज कर दिया है. लालू प्रसाद को जून माह के प्रथम सप्ताह में सिंगापुर के चिकित्सक ने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रुटीन चेकअप पर बुलाया था. इसके बाद उन्होंने अदालत से अपना पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह किया था.  


किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन चेकअप के लिए 1 जून के बाद चिकित्सक ने बुलाया है. बता दें कि दिसंबर 2022 में सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था.  बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता हैं. डोरंडा,चाईबासा, देवघर और दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में वे सजायाफ्ता हैं. चारा घोटाला का यह मामला साल 1990-1996 के बीच का था. डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी हुई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही