Search

GST घोटाला के आरोपी अमित गुप्ता को बेल देने से कोर्ट का इनकार

अमित गुप्ता पर शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 800 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है. इस मामले की जांच ED कर रही है. इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार किया है.
 
  Ranchi :  800 करोड़ रुपए के GST घोटाला के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता को बेल देने से रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने इनकार कर दिया है. मंगलवार को ED और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने बहस की.

अमित गुप्ता पर शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 800 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है. इस मामले की जांच ED कर रही है. इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में शिव कुमार देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया, कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता और मोहित देवड़ा शामिल हैं. फिलहाल सभी आरोपी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही