Ranchi : गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या के मुख्य आरोपी विकास बजरंगी उर्फ विकास कुमार को बेल देने से रांची सिविल कोर्ट ने इनकार कर दिया है. विकास बजरंगी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सीआईडी की विशेष अदालत ने सुनवाई हुई. सीआईडी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने विकास बजरंगी की जमानत याचिका खारिज कर दी है. बहस के दौरान सीआईडी की ओर से बताया गया कि विकास बजरंगी पर आरोप गठित किया जा चुका है और विकास के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसलिए उसे बेल नहीं दी जानी चाहिए. बता दें कि धनबाद जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या तीन दिसंबर 2023 को जेल में गोली मारकर कर दी गयी थी. विकास इस हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है. विकास की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की.
गैंगस्टर अमन हत्याकांड : मुख्य आरोपी विकास बजरंगी को बेल देने से कोर्ट का इनकार
Last Updated: Oct 02, 2024 12:00 AM (IST)