Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोर्ट सुरक्षा PIL : HC ने सरकार से मांगी सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी, DGP ने बताया -1900 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाये गये सुरक्षा में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : देवघर सिविल कोर्ट में हुई गोलीकांड पर हाईकोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान DGP और गृह सचिव वीसी के माध्यम से कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए. DGP ने कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने खुद जाकर पूरी घटना का जायज़ा लिया है. बार के वकीलों से आग्रह किया गया है कि कोर्ट परिसर में जाने और आने के लिए सिर्फ़ एक रास्ता रखा जाये. ज़िलों के SP को भी निर्देश दिया गया है और कोर्ट की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को मेटल डिटेक्टर से सभी लोगो की जांच का निर्देश दिया गया है. राज्य भर की कोर्ट और न्यायिक पदाधिकारियों की सुरक्षा में 1900 से ज़्यादा पुलिसकर्मी लगाये गये हैं. जिसकी हत्या हुई उसे लाने की जानकारी पुलिस को नहीं थी. पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-the-businessman-was-killed-by-entering-the-market-the-agitators-blocked-the-road/">हजारीबाग

: मार्केट में घुसकर व्यवसायी की हत्या, आक्रोशितों ने की सड़क जाम
इसे भी पढ़ें- किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-senior-manager-of-sail-wrote-a-letter-to-the-head-of-west-panchayat-for-free-education/">किरीबुरु

: सेल के वरीय प्रबंधक ने निःशुल्क शिक्षा के लिए पश्चिम पंचायत की मुखिया को लिखा पत्र

वकील, जज और कोर्ट में आये लोग डर के माहौल में

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि कई घटनायें हो चुकी हैं. वकील, जज और कोर्ट में आये लोग डर के माहौल में हैं. आपके पास पुख़्ता इंटेलिजेंस का अभाव है. अदालत ने DGP द्वारा कोर्ट को दी गई जानकारी के बाद सरकार से अब तक कोर्ट की सुरक्षा के लिए उठाये गये कदमों की जानकारी मांगी थी. अब इस मामले की सुनवाई 2 सप्ताह बाद निर्धारित की गई है. इसे भी पढ़ें- खाने">https://lagatar.in/cooking-oil-became-cheaper-mother-dairy-reduced-the-price-by-rs-14-per-liter/">खाने

का तेल हुआ सस्ता, मदर डेयरी ने 14 रुपये प्रति लीटर घटायी कीमत

पेशी के लिए आये युवक की गोली मारकर हत्या की गयी थी 

बता दें कि पिछले दिनों देवघर के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. युवक को तीन गोली मारी गयी थी. गोली युवक के सिर और छाती में लगी है. मृतक की पहचान अमित कुमार सिंह के रूप में हुई थी. जो पटना का रहने वाला था. जो किसी मामले में कोर्ट में पेश होने आया था .पेशी के दौरान मृतक के साथ सुरक्षाबल भी मौजूद थे. लेकिन अपराधियों ने कोर्ट परिसर में घूसकर घटना को अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें- गिरीडीह">https://lagatar.in/giridih-police-arrested-naxalite-mizalaya-ansari-many-important-information-found-during-interrogation/">गिरीडीह

: नक्सली मिजालय अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान मिली कई अहम जानकारियां [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही