Search

 
 
 

ED की शिकायत पर अरविंद केजरीवाल को कोर्ट का समन, 16 मार्च को पेश होने का निर्देश

 
NewDelhi :  दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. ईडी की शिकायत पर दिल्ली की की राउज एवेन्यू कोर्ट ने  अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने सीएम को 16 मार्च को कोर्ट में पेश होने को कहा है.

पांचवें समन के बाद भी ईडी ने कोर्ट में शिकायत की थी दर्ज

दरअसल अरविंद केजरीवाल आठ समन के बाद भी जब ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए तो एजेंसी ने समन का पालन नहीं करने के लिए केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध करते हुए अदालत में बुधवार को नयी शिकायत दर्ज करायी थी. इससे पहले भी ईडी ने पांचवें समन के बाद ईडी ने शिकायत की थी, जिस पर सात फरवरी को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था. हालांकि अरविंद केजरीवाल के वकील ने बजट सत्र के चलते अगली तारीख पर पेश होने की दलील देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी.

केजरीवाल ने हर बार ईडी के समन को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया

बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को अबतक आठ समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. लेकिन वो किसी भी समन पर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए. अरविंद केजरीवाल ने हर बार ईडी के समन को अवैध करार दिया. साथ ही उन्होंने हर बार समन को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही