LagatarDesk : बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने समन जारी किया है. यह समन धोखाधड़ी मामले से जुड़ा हुआ है. न्यायिक मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने धर्मेंद्र के अलावा दो अन्य लोगों को भी समन जारी किया है. सभी को 20 फरवरी, 2025 को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है. कोर्ट ने धर्मेंद्र समेत दो आरोपियों को IPC की धारा 420, 120B और 34 के तहत कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है. वहीं दो आरोपियों पर कोर्ट ने IPC की धारा 506 (आपराधिक धमकी देने) भी लगाया है.
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को कोर्ट का समन, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
Last Updated: Dec 10, 2024 12:00 AM (IST)