Search

 
 
 

JMM नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय समेत 10 के खिलाफ चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान, 27 जून को सुनवाई

 
Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने जिन दस आरोपियों के खिलाफ पिछले दिनों चार्जशीट दाखिल की है. उसपर PMLA की विशेष कोर्ट ने गुरुवार को संज्ञान ले लिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 27 जून की तारीख मुकर्रर की है. ED ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें JMM नेता अंतु तिर्की, राजस्व विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार यादव, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के दो कर्मचारी तापस घोष, संजीत कुमार, हजारीबाग कोर्ट में डीड राइटर मो. इरशाद के अलावा प्रिय रंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अख्तर, अफसर अली उर्फ अफसू खान और सद्दाम हुसैन शामिल हैं. ED ने अपनी चार्जशीट में इस बात का उल्लेख किया है कि बड़गाईं में हेमंत सोरेन के कब्जे वाली 8.86 एकड़ जमीन के दो प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाये गए थे. फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है. इसके अलावा अफसर खान, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह व अन्य आरोपियों ने कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मचारी तापस घोष व संजीत कुमार के साथ मिलकर दस्तावेज जुटाये. इसके बाद हजारीबाग के डीड राइटर मोहम्मद इरशाद की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चेशायर होम रोड स्थित 4.83 एकड़ जमीन हड़पने की साजिश रची. इसे भी पढ़ें - NEET">https://lagatar.in/neet-ug-2024-sc-cancels-score-card-of-1563-students-exam-will-be-held-again-on-june-23/">NEET

UG 2024 : SC ने कहा- NTA ने 1563 छात्रों का स्कोर कार्ड रद्द किया, 23 जून को होगी परीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही