Search

 
 
 

कोर्ट वारंट मामलाः सरयू ने कहा- वारंट तो दूर समन तक नहीं मिला

 
Ranchi: विधायक सरयू राय ने पीसी कर कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप पर यह अफवाह उड़ायी जा रही है कि एमपी-एमएलए कोर्ट चाईबासा ने मेरे विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इस बारे में मैंने जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना प्रभारी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी वारंट तो दूर थाना में अभी तक कोर्ट से इस बारे में कोई समन तक नहीं आया है. इसे पढ़ें- चाईबासाः">https://lagatar.in/chaibasa-court-issues-arrest-warrant-against-mla-saryu-rai/">चाईबासाः

विधायक सरयू राय के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
सरयू ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 6 मई, 2022 को कोविड प्रोत्साहन राशि के वितरण में अनियमितता संबंधी मेरे वक्तव्य पर एमपी एमएलए कोर्ट चाईबासा में मानहानि का मुकदमा संख्या 121/2022 दायर किया था. ऐसे मुकदमे में कोर्ट प्रतिवादी को जमानतीय धारा में समन करके बुलाता है, और उसके बाद मुकदमा आरंभ होता है. अभी तक ऐसा कोई समन न तो मुझे मिला है, और न ही बिष्टुपुर थाना को मिला था. इसे भी पढ़ें- घुरती">https://lagatar.in/devotees-gathered-in-ghurti-rath-yatra-lord-jagannath-balabhadra-and-subhadra-returned-to-the-main-temple-after-9-days-from-mousibadi/">घुरती

रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, मौसीबाड़ी से 9 दिन बाद मुख्य मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा
न्यायालय ने गत 18 मई, 2022 को इस केस की सुनवाई की थी. मुकदमे की अगली तारीख 21 जुलाई, 2023 निर्धारित हुई है. उस दिन मैं न्यायालय के समक्ष उपस्थित होउंगा और आवश्यकता पड़ी तो मुकदमे में जमानत हासिल करने की प्रार्थना करूंगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही