Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन से क्रिकेटर रॉबिन मिंज ने की शिष्टाचार मुलाकात

 
Ranchi: मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुंबई इंडियंस की आईपीएल ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मुंबई इंडियंस के द्वारा उन्हें इंग्लैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनिंग कैंप के लिए बुलावा आया है. यह शिविर अगस्त से शुरू होगा. सीएम ने मूल रूप से गुमला के रायडीह प्रखंड के एक छोटे से गांव सिलम पांदनटोली से आनेवाले प्रतिभावान क्रिकेटर रॉबिन मिंज को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने बेहतर खेल से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करेंगे, और झारखंड एवं देश का नाम रौशन करेंगे. इसे पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/latehar-in-the-month-of-june-the-rainfall-was-much-less-than-the-average-only-63-3-mm-of-water-fell-as-against-152-4-mm/">लातेहार

: जून महीने में औसत से बहुत कम हुई बारिश, 152.4 मिमी के मुकाबले मात्र 63.3 मिमी पड़ा पानी
बता दें कि वर्तमान में राजधानी रांची के नामकुम, नया टोली में रह रहे रॉबिन मिंज झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं, जिनका चयन आईपीएल ट्रेनिंग कैंप के लिए हुआ है. इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप, रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज, माता एलिस मिंज, क्रिकेट कोच चंचल भट्टाचार्य, एसपी गौतम और आसिफ हक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- हरि">https://lagatar.in/the-worshiper-of-both-hari-and-har-is-the-rare-sawan-of-this-year-2/">हरि

और हर दोनों की आराधना वाला है इस वर्ष का दुर्लभ सावन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही