Search

 
 
 

CM से झारखंड पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और राज्य में पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया. शिष्टाचार मुलाकात करने वालों में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम, उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक, महामंत्री संजीव कुमार, वरीय संयुक्त सचिव संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडेय, संगठन सचिव मंटू कुमार और अन्य पदाधिकारी शामिल थे. इस अवसर पर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के महामंत्री रमेश उरांव, उपाध्यक्ष देवचंद मुंडा, कोषाध्यक्ष गुलाब महतो, सहायक महामंत्री लालेश्वर राम, तपेश्वर यादव और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-forest-department-seized-2-trucks-loaded-with-illegal-white-stones-in-bengabad/">गिरिडीह

: वन विभाग ने बेंगाबाद में अवैध सफेद पत्थर लदे 2 ट्रक किए जब्त
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही