Search

 
 
 

पलामू: चचेरी भाभी पर किया तलवार से हमला, मौत

 
Medininagar: पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने अपनी भाभी और पड़ोस के डेढ़ साल के बच्चे को तलवार से काट डाला. इस घटना में महिला की मौत हो गई. जबकि डेढ़ साल के बच्चे की हालत गंभीर है. बच्चे का इलाज स्थानीय एमएमसीएच में करने के बाद रांची रेफर कर दिया गया है. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार आरोपी उपेंद्र विश्वकर्मा का अपने परिवार और पड़ोसियों से कुछ विवाद चल रहा था. उपेंद्र अपनी चचेरी भाभी रेखा देवी और उसके परिवार से नाराज रहता था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उपेंद्र विश्वकर्मा का भाभी के साथ विवाद हो गया. इसके बाद उपेंद्र विश्वकर्मा ने घर में रखी तलवार से अपनी भाभी को काट डाला. इससे भाभी की मौके पर ही मौत हो गई. भाभी को चाकू मारने के बाद आरोपी घर से बाहर निकला और पड़ोस के डेढ़ साल के बच्चे पर तलवार से हमला कर दिया. पांडू इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और आरोपी उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है तदा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद किया गया है. एएसपी सह बिश्रामपुर एसडीपीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी हत्या के स्पष्ट कारण नहीं बता रहा है. पुलिस पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-approval-of-40-proposals-including-200-units-of-free-electricity-to-domestic-consumers-increase-in-dearness-allowance-of-state-employees/">झारखंड

कैबिनेट: घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली,राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सहित 40 प्रस्तावों पर मुहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही