Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Covid-19 : शंघाई के भूखे-प्यासे करोड़ों लोगों को ड्रोन भेज कर धमका रहा चीन, लॉकडाउन में कैद लोग भूख प्यास से हलकान

Advertisement
Advertisement
Beijing : चीन कोरोना संक्रमण की नयी लहर से जूझ रहा है. खबर है कि करोड़ों लोग सख्त लॉकडाउन के कारण अपने घरों में कैद हैं. वे खाने-पीने की चीजों के अभाव से जूझ रहे हैं. लेकिन चीन की सरकार अमानवीय हो गयी है. भूख-प्यास से पीड़ित लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाने के बजाये उन्हें चेतावनी भेज रही है. जानकारी के अनुसार अपने अपार्टमेंटों की बालकनी में खड़े विरोध कर रहे शंघाई के लोगों तक चीन ड्रोन के माध्यम से संदेश पहुंचा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है, आजादी के लिए अपनी आत्मा की इच्छा को काबू में रखें. चीनी अधिकारियों ने जीरो कोविड पॉलिसी के तहत देश के सबसे अधिक आबादी वाले शहर में सख्त लॉकडाउन लगा दिया है. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/america-threatened-india-will-have-to-ready-to-pay-the-price-of-alliance-with-russia-voting-in-unga-today/">अमेरिका

ने धमकाया, रूस से गठबंधन की कीमत चुकाने के लिए तैयार रहे भारत, UNGA में वोटिंग आज

शंघाई में लोगों के घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक  

जान लें कि शंघाई में लोगों के घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है. खाने-पीने की चीजों के अभाव में स्थानीय लोग अपनी बालकनी पर आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और गाना गा रहे हैं कि तुम हमें भूखा क्यों मार रहे हो? इकोनॉमिस्ट की Alice Su ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो के हवाले से इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक ड्रोन बालकनी में खड़े लोगों से गाना बंद करने के लिए कह रहा है. इसे भी पढ़ें : अद्भुत…सूरज">https://lagatar.in/amazing-20-thousand-km-deep-2-lakh-km-long-valley-of-fire-formed-on-the-sun-the-effect-will-be-seen-on-the-earth-on-7th-and-8th-april/">अद्भुत…सूरज

पर 20 हजार KM गहरी, 2 लाख KM लंबी आग की घाटी बनी, धरती पर 7 और 8 अप्रैल को दिखेगा असर !

ड्रोन से भूखे-प्यासे लोगों को चेतावनी भेज रहा चीन

सू ने अपने ट्वीट किया, शंघाई के नागरिक आपूर्ति के अभाव में गाना गाने और प्रदर्शन करने के लिए अपनी बालकनी पर आये. एक ड्रोन कहता दिखाई पड़ता है : कोविड प्रतिबंधों का पालन करें. आजादी के लिए अपनी आत्मा की इच्छा को काबू में रखें. खिड़की मत खोलें और गाना न गायें. चीनी अधिकारी कोविड नियमों का पालन करवाने के लिए अलग-अलग टेक्नोलॉजी की मदद ले रहे हैं जिसमें लाउड स्पीकर से लैस रोबोट डॉग शामिल है जो लोगों तक मास्क पहनें, हाथ धुलें, अपना तापमान नापें जैसे मैसेज पहुंचाते हैं. इसे भी पढ़ें : 2.5">https://lagatar.in/rail-transport-system-has-not-improved-despite-spending-2-5-lakh-crores-cag-report/">2.5

लाख करोड़ खर्च करने के बावजूद रेल परिवहन व्यवस्था नहीं सुधरी: कैग की रिपोर्ट

  सोशल मीडिया पर शंघाई के लोग गुस्से का इजहार कर रहे हैं

शंघाई की 2.6 करोड़ घरों में कैद हैं और मूलभूत चीजों की आपूर्ति के लिए स्थानीय प्रशासन पर निर्भर हैं. चीन का सोशल मीडिया शंघाई के लोगों के गुस्से से पटा पड़ा है जो शिकायत कर रहे हैं कि वे खाना ऑर्डर नहीं कर सकते क्योंकि फूड डिलीवरी सुविधा को बंद कर दिया गया है. चीन में कोरोना को लेकर हालात ऐसे समय पर खराब हो रहे हैं जब पूरी दुनिया प्रतिबंधों में ढील देने की स्थिति में आ रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही