Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोविड 19 : अमेरिका के महामारी विशेषज्ञ डॉ फाउची संदेह के घेरे में,लीक ईमेल से चीनी वैज्ञानिक से रिश्तों की पोल खुली

Advertisement
Advertisement

 Washington  :  अमेरिका के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ डॉ फाउची संदेह के घेरे में हैं. खबर है कि  अमेरिकी मीडिया के हाथ वहां के डॉ एंथोनी फाउची का एक ईमेल लगा है, जिससे कई बड़े खुलासे हुए हैं.  लीक हुए इस ईमेल के अनुसार डॉ फाउची कोरोना के संक्रमण के शुरूआती महीनों में चीन के वैज्ञानिकों के संपर्क में थे. बता दें कि डॉ एंथोनी फाउची डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल से अबतक अमेरिकी राष्ट्रपति के शीर्ष स्वास्थ्य सलाहकार हैं. ऐसे में उनका चीनी वैज्ञानिकों के साथ संपर्क संदिग्ध हो गया है.

 जानकारी के अनुसार अमेरिका के वॉशिंगटन पोस्ट को 866 पन्नों का एक लीक ईमेल मिला है.  यह ईमेल 28 मार्च 2020 को चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक जॉर्ज गाओ ने डॉ फाउची को भेजा था. इस मेल में गाओ ने फाउची से अमेरिका में लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित नहीं करने पर की गयी अपनी आलोचना के लिए माफी मांगी थी. बता दें कि गाओ ने पहले कहा था कि अमेरिका अपने लोगों को मास्क पहनने के लिए मना करने की  भारी गलती कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : SC">https://lagatar.in/sc-said-vaccination-policy-for-18-44-age-group-is-arbitrary-and-irrational/80821/">SC

ने कहा, मनमानी और तर्कहीन है 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण नीति, मूक दर्शक नहीं बने रह सकते

चीनी वैज्ञानिक ने फाउची को  लिखा

चीनी वैज्ञानिक गाओ ने लिखा कि मैं दूसरों के बारे में बड़ी गलती  जैसे भारी शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकता हूं? यह मेरा नहीं बल्कि मीडिया का दिया हुआ शब्द है. आशा है कि आप समझ गय़े होंगे.  मिलकर इस वायरस को धरती से बाहर निकालने का काम करें. इस ईमेल के जवाब में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के निदेशक डॉ फाउची ने लिखा कि मैं पूरी तरह से समझता हूं.  कोई परेशानी नहीं है.  हम इस लक्ष्य को एक साथ प्राप्त करेंगे.

इसे भी पढ़ें : इजराइल-फिलिस्तीन">https://lagatar.in/india-stayed-away-from-voting-on-israel-palestine-issue-modi-governments-position-was-like-bat-of-panchatantra-swamy/80855/">इजराइल-फिलिस्तीन

मुद्दे पर भारत वोटिंग से दूर रहा, मोदी सरकार की स्थिति पंचतंत्र की चमगादड़ वालीःस्वामी

 लीक  ईमेल से फाउची की खुली पोल!

वॉशिंगटन पोस्ट का दावा है कि यह मार्च-अप्रैल 2020 में गाओ और फाउचीसी के ईमेल के 866 से अधिक पन्नों में से एक है. इस मीडिया ऑर्गनाइजेशन से इस लेटर को अमेरिका के फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन एक्ट के तहत प्राप्त किया है.  लीक हुए ईमेल में डॉ फाउची बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के एक एक्जिक्यूटिव के साथ भी बातचीत की थी, जिसके बाद इस प्रकरण में बिल गेट्स का भी नाम शामिल हो गया है. माइक्रोसॉफ्ट के इस सह संस्थापक पर पहले से ही ऑक्सफर्ड कोविड वैक्सीन को लेकर आरोप लग चुके हैं,

इसे भी पढ़ें : SC">https://lagatar.in/sedition-case-against-journalist-vinod-dua-canceled-case-regarding-youtube-program/80941/">SC

ने पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ देशद्रोह का मामला रद्द किया, यूट्यूब कार्यक्रम को लेकर हुआ था केस


फाउची का बिल गेस्ट से संबंध पर सवाल

इस एक्जिक्यूटिव ने बाद में गेट्स के सलाहकार एमिलियो एमिनी के साथ बातचीत में डॉ फाउची के स्वास्थ्य के बारे में चिंता जताई थी. एमिनी ने 2 अप्रैल, 2020 को एक ईमेल में लिखा था कि मैं आपको लगभग हर दिन टीवी पर देखती हूं. आपके पास काफी ऊर्जा है, मैं आपके बारे में गंभीर रूप से चिंतित हूं. राष्ट्र और दुनिया को आपके नेतृत्व की बिल्कुल जरूरत है. इस ईमेल के मिलने के अगली सुबह ही फाउची ने जबाव दिया कि मैं अपनी वर्तमान परिस्थितियों को जितना संभव हो सके उतना अटैच होने की कोशिश करूंगा.

डॉ फाउची और ट्रंप में संबंध ठीक नहीं थे

बता दें कि डॉ फाउची का डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबंध ठीक नहीं थे.  यही कारण था कि ट्रंप कई बार फाउची को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके थे. अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में तो ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से फाउची को बर्खास्त करने की बात कही थी

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही