Search

लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड की सभी 11 पंचायतों में 31 मई को चलेगा कोविड चेन ब्रेक अभियान

Lohardaga: लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड में कोविड चेन ब्रेक अभियान 31 मई से चलाया जाएगा. इसके तहत सेन्हा प्रखंड से सभी 11 पंचायतों में अभियान चलाया जाएगा. जिले में यह अभियान 22 मई 2021 को कुड़ू प्रखंड में और 25 मई 2021 को भंडरा और कैरो प्रखंड में चलाया जा चुका है. 31 मई 2021 के अभियान का  वरीय प्रभार उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा को दिया गया है.

इसे भी पढ़ें - पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-said-babulal-marandi-nishikant-dubey-and-sunil-tiwari-threaten-their-lives/76338/">पंकज

मिश्रा ने कहा- बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे और सुनील तिवारी से उन्हें जान का खतरा (देखें Video)

अभियान के लिए पंचायतवार  निम्न प्रकार पदाधिकारी और कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति

  • 1. अलौदी (ग्राम-अलौदी, हेसवे, चंदवा, गढ़गांव, आरा, उर्रु, चरकु, चाऊ व साके) - हरेंद्र पाल, पशुपालन पदाधिकारी, लोहरदगा.
  • 2. उगरा (ग्राम-उगरा, कोराम्बे, मुरपा, मेढ़ो, इचरी, टेंगरिया)-नीलिमा केरकेट्टा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, लोहरदगा.
  • 3. अर्रु (ग्राम-अर्रु, कल्हेपाट व जोगना) -अमित बेसरा, कार्यपालक दण्डाधिकारी, लोहरदगा.
  • 4. बदला-पियूषा शालीना डोना मिंज, कार्यपालक दण्डाधिकारी, लोहरदगा.
  • 5. भडग़ांव- अखिलेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक, लोहरदगा.
  • 6. बुटी-संदीप किस्पोट्टा, जिला नियोजन पदाधिकारी, लोहरदगा.
  • 7. झलजमीरा-शिशिर तिग्गा, सहायक जिला योजना पदाधिकारी, लोहरदगा.
  • 8. डांड़ू (ग्राम-चितरी,डांड़ू व एकागुड़ी)-सुशील टुडू, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, लोहरदगा.
  • 9. मुर्कीतोड़ार (ग्राम-मुर्की, बंसरी, मनहे,चौकनी,बाजारटांड़ू,गोबरसेला व तोड़ार) - संजय कुमार श्रीवास्तव, उत्पाद अधीक्षक, लोहरदगा.
  • 10. तोड़ार (ग्राम-तोड़ार, चटकपुर, बरही, सेरेंगहातु,सीठीयो)अनुराधा कुमारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, लोहरदगा.
  • 11. सेन्हा (सेन्हा) - मनीषा तिर्की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, लोहरदगा.
[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//