Search

गोशाला न्यास समिति चुनाव : दोपहर 1 बजे तक 50 फीसदी हुआ मतदान

Ranchi: गोशाला न्यास समिति का चुनाव में रविवार को शांतिपूर्व संपन्न हो रहा है. गोशाला, हरमू रोड कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी वेद प्रकाश बागला सहित पांच लोग की देख-रेख में चुनाव संपन्न कराया जा रहा है. दोपहर 1 बजे तक 50 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान कर लिया है. मौके पर एक-एक गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी करायी जा रही है, ताकि चुनाव में पारदर्शिता बनी रहे. चुनाव मैदान में 19 उम्मीदवार भाग्य अजमा रहे हैं. वहीं 235 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर 15 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करेंगे. शाम चार बजे तक मतदान चलेगा. इसके बाद मतपत्रों की गिनती के बाद हार-जीत के परिणाम घोषित कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें - सलमान">https://lagatar.in/firing-outside-salman-khans-house-mumbai-police-increased-security-arrangements/">सलमान

खान के घर के बाहर गोलीबारी, मुंबई पुलिस ने बढ़ायी सुरक्षा व्यवस्था

स्वागत को मुस्तैद हैं ट्रस्टी

मतदाताओं का स्वागत ट्रस्टी चेयरमैन रतन जालान, ट्रस्टी पुनित कुमार पोद्दार, सचिव प्रदीप राजगड़िया, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार के अलावा अन्य गर्मजोशी से कर रहे हैं. उम्मीदवार सदस्यों से अपने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं.

दो उम्मीवारों ने किया चुनाव का बहिष्कार

पूर्व उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार और पूर्व सचिव ज्योति बजाज ने गोशाला न्यास कार्यकारिणी चुनाव का बाहिष्कार कर दिया है. ललित ने बताया कि सदस्य बनाकर भी 110 लोगों को मान्यता नहीं दिए जाने से वे खफा हैं. जबतक सभी को न्याय नहीं मिल जाता, आहत सदस्यों के साथ वे खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि हार-जीत उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है. पद पर रहे या न रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे. गो माता की सेवा को उनका जीवन समर्पित रहेगा.

मिल रहा चाय-समोसा भी

मतदान स्थल गोशाला, हरमू रोड में मतदाताओं के बैठने की उचित व्यवस्था की गयी है. साथ ही जलपान के लिए चाय-समोसे के साथ चटनी की व्यवस्था की गयी है. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-rahul-gandhi-will-hold-road-show-and-rally-in-wayanad-on-15th-kannur-on-18th-thiruvananthapuram-on-22nd-april/">केरल

: राहुल गांधी 15 को वायनाड, 18 को कन्नूर, 22 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम में रोड शो और रैली करेंगे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp