Search

रामगढ़: सांसद सीपी चौधरी ने झंडा दिखाकर कांवरियों को किया रवाना

Ramgarh: सावन की अंतिम सोमवारी पर रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिके मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान लगभग 25000 से ज्यादा की संख्या में श्रद्धालुओं ने दामोदर भैरवी संगम स्थल से जल उठा कर चितरपुर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया. इससे पूर्व सभी कांवरियों को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने झंडा दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना करने वाले सभी लोगों पर उनकी कृपा बरसती है और उनके घरों में सुख, समृद्धि व खुशहाली का वास होता है. इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर उनका स्वागत चुनरी ओढ़ाकर किया गया. इस दौरान चारों ओर बोल बम का नारा है.., हर हर महादेव...बाबा नगरिया दूर है के जयकारों से पूरा रजरप्पा व चितरपुर क्षेत्र गुंजायमान रहा. वहीं बाबा के गीतों की धुन पर हजारों कांवरिया झूमते नजर आए.

शिविरों में कांवर यात्रियों के लिए फल, फूल की व्यवस्था थी

सोमवार को पूरे रामगढ़ जिला सहित चितरपुर प्रखंड के हजारों श्रद्धालु सूरज निकलने के पूर्व रजरप्पा स्थित दामोदर भैरवी संगम स्थल पहुंचे. यहां से जल उठा कर हजारों श्रद्धालु अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक किया. इस दौरान पूरा प्रखंड कांवरियों से पट गया. दामोदर और भैरवी नदी के संगम स्थल से जल उठाकर कांवरियों में जल्दी-जल्दी अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचने की होड़ देखी गई. इस कांवर यात्रा में क्या बच्चे, क्या बूढ़े, सब शिव भक्ति में लीन नजर आए. इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. इस दौरान जगह-जगह कांवर यात्रियों के स्वागत के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों के अलावे आजसू के कार्यकर्ताओं द्वारा भी शिविर लगाया गया था. इन शिविरों में कांवर यात्रियों के लिए फल, फूल, चना, शरबत और पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी. कई शिविरों में तो पानी के फव्वारे भी लगाए गए थे, जिस पर कांवरियों ने खूब मस्ती की. चितरपुर महादेव मंदिर सहित रजरप्पा प्रोजेक्ट शिवालय, बड़कीपोना, छोटकीपोना, कुंदरूकलां, सौंढ शिवालय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई.

सुरक्षा की थी चाक चौबंद व्यवस्था

सावन की अंतिम सोमवारी में उमड़ी भीड़ को देखते हुए रजरप्पा पुलिस की ओर से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात दिखे, जो श्रद्धालुओं को कतार बद्ध होकर चलने की सलाह देते रहे. इसके अलावा लगभग तीन किलोमीटर पूर्व ही बड़े वाहनों को रोक दिया गया, ताकि जाम की स्थिति न बने. सुरक्षा व्यवस्था में रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय सदल बल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tribal-girl-kidnapped-and-gang-raped-returned-home-distraught-after-48-hours/">बोकारो

: आदिवासी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 48 घंटे बाद बदहवास लौटी घर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//