Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सी पी राधाकृष्णन बने झारखंड के नये राज्यपाल, रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर नियुक्त

Ranchi :  झारखंड के राज्यपाल बदल गये हैं. सी पी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है. सी पी राधाकृष्णन झारखंड के 11वें राज्यपाल हैं. रमेश बैस अब महाराष्ट्र के गवर्नर होंगे. इससे पहले महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 प्रदेशों में नये राज्यपाल की नियुक्ति की है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/ips-sampat-meena-of-jharkhand-cadre-empaneled-in-adg-rank-at-the-center/">झारखंड

कैडर के आईपीएस संपत मीना केंद्र में एडीजी रैंक में हुई इंपैनल)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-6-copy-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल किया गया नियुक्त

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल,  गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल और रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा पूर्व न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल,  सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर, ला गणेशन को नागालैंड, राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार और फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. इससे पहले डॉ. बी.डी. मिश्रा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-7-copy-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

झारखंड के राज्यपाल की लिस्ट

राज्यपाल के नाम

कार्यकाल (शुरू)

कार्यकाल (समाप्त)

प्रभात कुमार

15 नवंबर 2000

3 फरवरी 2002

विनोद चंद्र पांडेय

4 फरवरी 2002

14 जुलाई 2002

एम रामा जोयिस

15 जुलाई 2002

11 जून 2003

वेद प्रकाश मारवाह

12 जून 2003

9 दिसंबर 2004

सैयद सिब्ते रजी

10 दिसंबर 2004

23 जुलाई 2009

केटेकल शंकर नारायणन

26 जुलाई 2009

21 जनवरी 2010

एम.ओ.एच.फारुख

22 जनवरी 2010

3 सितंम्बर 2011

डॉ सैयद अहमद

4 सितंबर 2011

17 मई 2015

द्रौपदी मुर्मू

18 मई 2015

13 जुलाई 2021

रमेश बैस

07 जुलाई 2021

12 फरवरी 2023

सी पी राधाकृष्णन

12 फरवरी 2023

-

कोयंबटूर से दो बार सांसद भी रह चुके हैं सीपी राधाकृष्णन

सीपी राधाकृष्णन का जन्म 4 मई 1957 को तमिलनाडु कोयंबटूर के तिरुपुर में हुआ था. वे तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं.  अब वे झारखंड के नये राज्यपाल बन गये हैं. वे कोयंबटूर से दो बार सांसद भी रह चुके हैं. 1998और 1999 के आम चुनावों उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी. वह तमिलनाडु के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी हैं. वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं. वे 16वीं लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-present-delhi-mumbai-expressway-1-today-the-journey-from-delhi-to-jaipur-will-be-completed-in-3-5-hours/">पीएम

मोदी आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे-1 की देंगे सौगात, 3.5 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से जयपुर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही