Search

 
 
 

विधायक सीपी सिंह ने भरवाया गोगो योजना का फॉर्म

 
Ranchi: रांची के विधायक सीपी सिंह ने बुधवार को लक्ष्मीनगर (सुखदेवनगर) में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 100 से अधिक महिलाओं को गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाया. कहा कि सरकार के झूठे मुकदमों, धमकियों और प्रशासनिक हथकंडों से भाजपा डरने वाली नहीं है. हेमंत सरकार की हकीकत यही है कि उन्होंने 5 साल तक झारखंड की महिलाओं को कोई सहायता नहीं दी. अब चुनाव के समय उन्हें गुमराह करने के लिए 1,000 रुपये की नकली योजनाएं पेश कर रहे हैं. "गोगो दीदी" योजना के तहत हमारी माताओं-बहनों को 2,100 रुपये हर महीने मिलेंगे. यह वादा भाजपा ने किया है और सरकार बनाते ही हम इसे पूरा करेंगे. एक-एक घर तक इस योजना का लाभ पहुंचाएंगे. भाजपा की लड़ाई माताओं-बहनों के हक और सशक्तिकरण की है. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/important-decision-of-modi-government-the-poor-will-continue-to-get-free-food-grains-till-december-2028/">मोदी

सरकार का अहम फैसला, गरीबों को दिसंबर 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही