Search

 
 
 

सीएम ने सदन में कहा- सीपी सिंह ने 160 गाड़ियों की पार्किंग पर बर्बाद कर दिये 40 करोड़

 
Ranchi: शुक्रवार को विधानसभा में सीएम">https://lagatar.in/ranchi-dc-awareness-campaign-on-masks-checking-in-shops/39700/">सीएम

हेमंत सोरेन बजट पर सरकार का पक्ष रखते हुए विपक्ष पर हमलावर रहे. सीपी सिंह पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सदन में उल्टी करके चले गये, क्योंकि वो सरकार का जवाब सुन नहीं सकते. सीएम ने कहा कि सीपी सिंह ने नगर विकास मंत्री रहते सीपी">https://lagatar.in/neighbor-tried-to-rape-a-minor-went-to-jail/39692/">सीपी

सिंह ने अजीबोगरीब कारनामे किये हैं. मोरहाबादी मैदान को टाइम स्क्वायर बनाने के नाम पर बर्बाद कर दिया. सीपी सिंह बतायें वहां अबतक कितनी फिल्में देखी. सीएम ने कहा कि सीपी सिंह के नगर विकास मंत्री रहते राजधानी में 160 गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाने के नाम पर 40 करोड़ रुपये बर्बाद कर दिये गये. इन लोगों ने बद से बदतर स्थिति कर दी है. राज्य की जनता इन विभूतियों का पिंडदान जल्द करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके करतूतों पर चर्चा में सारा समय निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि सीपी सिंह तेज-तर्रार और सबसे बुजुर्ग विधायक हैं, लेकिन सरकार की नीतियों का कागज सदन में फाड़कर चले गये थे. इस कृत्य के लिए उन्हें एक सप्ताह के लिए सदन से सस्पेंड किया जाना चाहिए था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-15-lakh-looted-in-jantgarh-at-pistols-tip-crooks-absconding/39708/">चाईबासा:

पिस्टल की नोक पर जैंटगढ़ में 15 लाख की लूट, बदमाश फरार

80 करोड़ की योजना है, सीपी सिंह बनाये थे 400 करोड़ का प्लान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीपी सिंह के नगर विकास मंत्री रहते रांची के कचहरी से लालपुर चौक तक फ्लाईओवर के नाम 400 करोड़ की योजना बन गई, लेकिन जब मैंने निरीक्षण किया तो पता चला कि सड़क के दोनों किनारे फोर लेन के लिए 10-10 फीट जगह है. सड़क को चौड़ा करने में महज 70 से 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे, लेकिन इन्होंने 400 करोड़ की प्लानिंग कर दी थी.

43 हजार करोड़ की देनदारी छोड़कर भागी है बीजेपी की सरकार

सीएम ने कहा कि 33 हजार करोड़ की देनदारी छोड़कर बीजेपी की सरकार भाग गयी. अब यह देनदारी 43 हजार 94 करोड़ रुपये हो गयी है. किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाली बीजेपी की सरकार कर्ज दोगुनी करके चली गई है. 65 हजार करोड़ रुपये कोल इंडिया में बकाया है. इन्होंने कभी वसूलने की कोशिश नहीं की. इनके 13 सांसदों ने कभी केंद्रीय मंत्रियों से इस बारे में कोई बात नहीं कही. जब उनकी सरकार गृहमंत्री से बात करते हैं तो जवाब मिलता है कि हम देखते हैं.

डीवीसी हमें आंख दिखाता है

हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी की वजह से आज डीवीसी हमें आंख दिखाता है. जमीन, बिजली और पानी हमारा और डीवीसी बिजली देता है बड़ी कंपनियों को. सीएम ने कहा कि विपक्ष के लोग कभी सरकार का सहयोग नहीं करते. सिर्फ पैर खींचने में लगे रहते हैं. ये 12 महीने 24 घंटे चुनावी मूड में रहते हैं. 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं इसलिए पेट्रोल-डीजल का दाम नहीं बढ़ रहा. चुनाव खत्म होने दीजिए फिर देखिये. सीएम ने कहा कि इन लोगों को एक नशा हो गया है. जैसे पिशाच और शेरों को खून पीने की लत लग जाती है वैसे ही इन्हें भी सत्ता का नशा है. वोटर खरीदो, विधायक खरीदो बस यही इनका एजेंडा है.

स्कूलों को बंद कर बचाये गये 15,000 करोड़ का क्या हुआ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है, लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है. सीएम ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित किया है जिससे राज्य का विकास रुक गया. पूर्व रघुवर सरकार ने बड़े पैमाने पर स्कूलों को बंद कर दिया. कहा गया कि उन स्कूलों को बंद कर 15,000 करोड़ रुपये का बचत करेंगे. क्या किया पैसे बचाकर यह विपक्ष के लोग बताएं. उन्होंने कहा कि इन नालायकों ने किसानों के नाम पर इजराइल का दौरा किया. उद्योगों के नाम पर जमीनों की लूट की. यहां का पानी तक बेच दिया और विकास की बात करते हैं.

रघुवर सरकार ने किया डोभा घोटाला, 15% डोभा गैर उपयोगी

सीएम ने कहा कि पिछली सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है. गलत योजनाओँ का चयन किया गया. टांड़ में डोभा खोद दिया गया. 15 फीसदी डोभा का कोई उपयोग नहीं है. डोभा निर्माण के नाम पर बड़ी राशि का गबन हुआ है. सरकार काम कर रही है तो इन्हें पेट में दर्द हो रहा है. उन्होंने कहा कि देश के विकास सूचकांक के औसत में झारखंड काफी पीछे है. अगर हम इसी रफ्तार से आगे बढ़ें तो राष्ट्रीय सूचकांक तक पहुंचने में 14-15 साल लग जायेंगे. उन्होंने कहा कि भले ही राज्य बनने के बाद हमने ज्यादा शासन यहां नहीं किया, लेकिन जनता हमेशा हमसे सवाल करती रही क्योंकि हम झारखंड आंदोलन के नेतृत्वकर्ता थे.

आदिवासियों का मजाक उड़ाते हैं बीजेपी के लोग

सीएम ने कहा कि पता नहीं क्यों ये लोग आदिवासियों का मजाक उड़ाते हैं. सरना कोड पर बीजेपी के विधायकों ने सरकार का सहयोग नहीं किया. वहीं राज्य के बड़े आदिवासी नेता बाबूलाल मरांडी ने आदिवासियों को हिंदू बता दिया. केंद्र सरकार ने भी आदिवासियों के साथ न्याय नहीं किया. आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय, आयोग है, लेकिन जनगनणा में इनके लिए अलग व्यवस्था नहीं है. सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है गरीब, मजदूर और किसानों को उनका हक दिलायें. राज्य सरकार ने बड़कागांव में रैयतों की जमीन वापस कराई. ओरियंट क्राफ्ट की भी जमीन वापस होगी. बीजेपी की सरकार ने जो घोटाले किये हैं उनकी समीक्षा की जा रही है. इन्होंने राज्य के पीठ पर जितने खंजर घोपे हैं उसकी पीड़ा खत्म होगी.

एक महीने में हर प्रखंड में बीडीओ की होगी पदस्थापना

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि एक महीने में राज्य का कोई ऐसा प्रखंड नहीं होगा जहां बीडिओ नहीं होगा. 11 लाख राशन कार्ड के डिलीट होने पर भी सीएम ने सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि राज्य में 11 लाख तो पूरे देश में 3 करोड़ राशन कार्ड डिलीट हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 15 लाख नया राशनकार्ड देने का फैसला लिया है. 4.5 हजार स्कूलों को पूरे तरीके से सुज्जित करने का फैसला लिया गया है. बीजेपी की सरकार ने ऐसी हालत कर दी कि 20 साल बाद हमें शिक्षक नियुक्ति की नियमावली बनानी पड़ी है. जेपीएससी में न नियमावली बना पाये और न एक्जाम तरीके से ले पाये. शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में हजारों समस्या खड़े कर ये लोग चले गये. उन्होंने कहा कि सरकार दूसरे राज्यों में 5-7 हजार रुपये की नौकरी करने वाली लड़कियों को लाकर यहां 10 हजार रुपये का रोजगार दे रही है.

24000 रुपये प्रति व्यक्ति ऋण करके चली गई बीजेपी सरकार

उन्होंने कहा कि 2014-15 में राज्य की आर्थिक विकास दर 12.5% थी. 2015 से 2019 तक यह दर 5.7% पहुंच गई. 2014 में जब बीजेपी सत्ता में आयी थी तब प्रति व्यक्ति ऋण 12000 रुपये था जो आज बढ़कर 24000 रुपये प्रति व्यक्ति हो गया है. बीजेपी की सरकार ने जरूरत से ज्यादा पांव पसारा. इसका खामियाजा उनकी सरकार को भुगतना पड़ रहा है.

एयरपोर्ट पर व्यापारी मित्रों के स्वागत में खड़े रहे थे बीजेपी के मंत्री

हेमंत ने कहा कि जब राज्य में किसान, मजदूरों को देखना था तब उन्होंने पट्टी बांध ली थी. उस वक्त एयरपोर्ट पर व्यापारी साथियों के स्वागत में खड़े थे. भानू प्रताप शाही पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की दुर्दशा करके हमारी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. दवा घोटाले में संलिप्त थे और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओँ के बदहाली की बात कहते हैं. उन्होंने कहा कि कृषि सुधार की बात करने वाली पिछली सरकार ने डोभा घोटाला किया. रामचंद्र चंद्रवंशी का घूस मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ था. उनकी ही सरकार में पानी छोड़ते ही नहर बह गया था.

सदन में शायराना मूड में नजर आये मुख्यमंत्री

सीएम भी आज विधायकों की तरह शायराना मूड में नजर आये. अपने इन दो शेरों में सीएम ने सदन में विधायकों की तालियां बटोरी.
  • पतझड़ों की कहानियां सुना कर उदास ने कर नये मौसम का पता कर, जो गुजर गया सो गुजर गया
  • हुजूम देखकर हम रास्ते नहीं बदलते किसी के डर से हम तकाजा नहीं बदलते
इसे भी पढ़ें : विद्यार्थियों">https://lagatar.in/the-process-of-payment-to-students-from-e-welfare-scholarship-starts-in-the-first-phase-30-thousand-students-will-get-the-amount/39709/">विद्यार्थियों

को ई-कल्याण स्कॉलरशिप से भुगतान की प्रक्रिया शुरू, पहले चरण में 30 हजार छात्रों को मिलेगी राशि
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही