Search

 
 
 

सीपीआई ने मणिपुर घटना के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

 
Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मणिपुर घटना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. पार्टी ने प्रधानमंत्री से इस्तीफे और मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की. महेंद्र पाठक ने कहा कि मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया है. वहां पर महिलाओं को नंगे घुमाया जा रहा है, महिलाओं के साथ बदसलूकी की जा रही है, उनकी अस्मत लूटी जा रही है, मोदी की सरकार देश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के लिए बेताब है. उनके लोग कभी लड़कियों को शर्मसार करते हैं. कहीं नंगे घुमाते हैं. कहीं आदिवासियों पर पेशाब करते हैं. इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार किस तरह से लोगों को बांट कर राजनीति रोटी से सेंक रही है. मणिपुर जल रहा है. सरकार मस्त है.

देश को शर्मसार किया

जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि लगातार आदिवासियों को भाजपा की सरकार अपमानित कर रही है. मणिपुर में जिस तरह घटना घटी है. जिस तरह से उनका वीडियो वायरल हो रहा है. देश को शर्मसार किया. पहले भी भाजपा के कई बड़े नेताओं पर इस तरह के आरोप लगे हैं. सरकार उन्हें बचा रही है. इसीलिए केंद्र की सरकार मणिपुर मो दंगे को रोके. कार्यक्रम में झामुमो नेता जितेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, मनोज ठाकुर, अमित कुमार , अनिरुद्ध कुमार, छुमु उरांव, सुशांतो मुखर्जी, सुरेंद्र कुमार दीक्षित, नीरज कुमार सिंह, शांतनु कुमार कृष्ण, कुमार वर्मा, शौकत अंसारी, श्यामल चक्रवर्ती, मनोज ठाकुर, अनिरुद्ध पाठक, सोनू कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cm-hemant-sorens-meeting-on-law-and-order-asked-dgp-to-improve-system-in-15-days/">CM

हेमंत सोरेन की कानून व्यवस्था पर बैठक, DGP से कहा – 15 दिन में सुधारें व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही