Search

 
 
 

कांके विस से सीपीआई प्रत्याशी संतोष कुमार ने किया नामांकन

 
Ranchi: कांके विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई के प्रत्याशी संतोष कुमार रजक ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल से पूर्व सीपीआई राज्य कार्याल से जुलूस राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद सदस्य पीके पांडेय व जिला सचिव अजय सिंह के नेतृत्व में निकला. जुलूस में सभी कार्यकर्ता जोश भरे नारे लगा रहे थे. इससे पूर्व कांके विधानसभा क्षेत्र से निकले जुलूस में सीपीआई के कार्यकर्ता शामिल हुए. सीपीआई कांके विधानसभा क्षेत्र में लोगो के जन समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष किया है. इसीलिए इस बार सीपीआई ने युवा चेहरा संतोष कुमार रजक को अपना उम्मीदवार बनाया है. सीपीआई ने कांके विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि सभी लोगों को आपने मौका दिया है, इस बार सीपीआई को मौका दें क्षेत्र के विकास के लिए. मौके पर निरंजन कुमार, सुधा कुमारी, अमीरउल्लाह अंसारी, तार सिंह लिंडवार, उमेश रजक, श्यामल, फरजाना फारूकी, सैफ, जयंत पांडेय, जैनेन्द्र कुमार, डॉ अविनाश कुमार, डेविड खलको , आरती देवी, इम्तियाज अहमद खान आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें - जनमानस">https://lagatar.in/public-opinion-has-decided-that-it-will-form-hemant-sorens-government-again-supriyo-bhattacharya/">जनमानस

ने तय कर लिया है कि दोबारा बनायेंगे हेमंत सोरेन की सरकार : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही