Search

 
 
 

भाकपा ने सीएम से की दिवंगत पत्रकार साद्वाल कुमार और टीपी सिंह के परिवार को मुआवजा देने की मांग

 

Hazaribagh: भाकपा ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को सहायता देने की मांग की है. साथ ही कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पत्रकारों को सुरक्षा किट एवं लॉकडाउन में जीवन बसर करने के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है.

भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह प्रदेश सह सचिव महेंद्र पाठक ने अपने पत्र में लिखा है कि एक सप्ताह के अंदर हजारीबाग के वरिष्ठ पत्रकार साद्वाल कुमार और टीपी सिन्हा की कोरोना से मौत हो गई. कोरोना से राज्य में कई पत्रकार ग्रसित हैं. जिनका इलाज कई अस्पतालों में चल रहा है.

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य के पत्रकारों को मीडिया हाउस के द्वारा बहुत ही कम पैसे पर काम कराया जाता है. सैकड़ों पत्रकार ऐसे भी हैं जो बगैर वेतन के काम करते हैं. लेकिन समाचार संकलन के लिए जान जोखिम में डालकर उनको फ्रंट पर आना पड़ता है. इसलिए पत्रकारों को फ्रंटलाइन के करोना योद्धा के रूप में सम्मान देने, मृतक के परिवारों को उचित मुआवजा देने, उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा किट मुहैया कराने,  बीमारी से ग्रसित पत्रकारों को सरकारी खर्चे से इलाज कराने की मांग की है.

पाठक ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य भर के पत्रकार जान जोखिम में डालकर इस कार्य में लगे हुए हैं. इसलिए पत्रकारों को कोरोना योध्दा के रूप में उचित सम्मान एवं आर्थिक सहायता देने की जरूरत है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही