Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर टेपा सिंह गिरफ्तार, 15 साल की उम्र में ही थाम लिया था बंदूक

Latehar : लातेहार पुलिस ने भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर टेपा सिंह उर्फ संजय सिंह खरवार (21) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. छिपादोहर व मनिका थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे मनिका विशुनबांध स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को छिपादोहर थाना में एक प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ दिलू लोहरा ने इसकी जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर टेपा सिंह उर्फ संजय सिंह खरवार अपने घर विशुनबांध (मनिका) में आया है. सूचना के सत्यापन के बाद एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने उसे विशुनबांध से गिरफ्तार लिया.

कई घटनाओं में स्वीकार की अपनी संलिप्तता 

एसडीपीओ ने बताया कि टेपा सिंह 15-16 वर्ष की आयु में ही माओवादी संगठन में शामिल हो गया था. उसने विभिन्न माओवादी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वह 2020- 21 में काफी सक्रिय था. उसके विरुद्ध छिपादोहर में दो, गारू थाना में तीन व बालूमाथ थाना में एक मामला दर्ज है. टेपा सिंह ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया कि इन कांडों के बाद वह कमाने के लिए गोवा चला गया था. कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था. छापामारी दल में एसडीपीओ दिलू लोहारा के अलावा छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, मनिका थाना प्रभारी बबलू कुमार, एसआई काशी माली, एएसआई प्रदीप कुमार राय एवं छिपादोहर पुलिस व आईआरबी के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/lathicharge-on-students-going-to-lay-siege-to-cms-residence/">सीएम

आवास घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही