Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने किया पटना में सरेंडर

Ranchi : 15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने सरेंडर कर दिया है. इंदल गंझू ने पटना में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. इंदल मूल रूप से बिहार के गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के असरैन गांव का रहने वाला है. वर्तमान में वह भाकपा माओवादी संगठन में रिजनल कमांडर था और सरकार ने  उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस की दबिश  से परेशान होकर इंदल ने सरेंडर किया है.

5 इनामी नक्सलियों के मारे जाने के बाद फरार हो गया था इंदल

चतरा जिले के लावालोंग थाना क्षेत्र में बीते तीन अप्रैल को पुलिस की टीम ने पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया था. मारे जाने वाले नक्सलियों में 25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव शामिल थे.  दोनों ही स्पेशल एरिया कमेटी  के सदस्य (सैक) थे. इनके अलावा पांच लाख के तीन इनामी नक्सली नंदू, अमर गंझू और संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया  भी शामिल थे. यह तीनों ही सब जोनल कमांडर थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही