Search

 
 
 

भाकपा माओवादी सब जोनल और एरिया कमांडर ने किया सरेंडर

 
Lohardaga: भाकपा माओवादी के दो हार्डकोर नक्सली ने बुधवार को सरेंडर कर दिया. एसपी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर विष्णु दयाल नगेशिया और एरिया कमांडर अकाश नगेशिया ने एसपी प्रियंका मीणा के समक्ष सरेंडर किया. विष्णु दयाल नगेशिया पर लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 10 मामले दर्ज है. जबकि आकाश नगेशिया के ऊपर पेशरार थाना में एक मामला दर्ज है. [caption id="attachment_186651" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/2-31.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> मीडिया को जानकारी देतीं एसपी और अन्य[/caption]

आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर किया सरेंडर

दोनों नक्सलियों ने पुलिस के द्वार लगातार चलाए जा रहे अभियान, बढ़ती दबिश और संगठन में हो रहे आंतरिक शोषण से परेशान होकर सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर सरेंडर कर दिया. विष्णु दयाल नगेशिया और आकाश नगेशिया मूल रूप से लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इससे पहले भी लोहरदगा पुलिस के समक्ष 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. जिनमें कई इनामी और राज्य स्तर पर कुख्यात नक्सली शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jmm-blockade-for-12-hours-by-jamming-the-gates-of-three-tata-group-companies-in-jamshedpur/">जमशेदपुर

में टाटा समूह की तीन कंपनियों का गेट जाम कर झामुमो ने 12 घंटे की नाकेबंदी की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही