Search

 
 
 

भाकपा माओवादियों ने रोड ठेकेदार से मांगी लेवी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी

 
Topchanchi (Dhanbad) : सड़क निर्माण से जुड़े रांची के एक ठेकेदार शिवजी सिंह को भाकपा माओवादियों ने पत्र लिखकर लेवी की मांग की है. नहीं देने पर मशीनों में आग लगाने की धमकी दी है. इस डर से ठेकदार ने निर्माण स्थल से अपने कई वाहनों को हटा दिया है. लेकिन अब भी दो कीमती मशीनें वहां तैनात है, जिसकी चिंता में ठेकेदार ने बरवड्‌डा थाना को देर शाम में लिखित शिकायत दी है. इस संबंध में ठेकेदार शिवजी सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व भी मेरे मजदूरों को एक पत्र देकर तीन युवकों ने लेवी की मांग की. नहीं देने पर नुकसान करने की धमकी भी दी. लेकिन शनिवार को करीब पांच बजे बड़ा जमुआ के समीप जहां काम चल रहा था, वहां बाइक पर सवार होकर तीन युवक मुंह बांधकर पहुंचे और एक पत्र देते हुए धमकी दी कि ठेकेदार ने लेवी नहीं दिया तो बड़ा नुकसान होगा. ठेकेदार ने बरवड्‌डा थाना से सुरक्षा की गुहार लगाई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-40.jpg"

alt="" width="899" height="1229" />

क्या लिखा है पत्र में

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी, उत्तरी छोटानागपुर जोन कमेटी के नाम से जारी पत्र में लिखा है कि संगठन को मजबूत करने के लिए रोड, पुल, पुलिया के काम में लेवी ली जाती है. आप भी उसी ग्रुप में हैं, इसलिए लेवी की राशि तय करें. यदि प्रशासन के पास गए तो इसके लिए आप खुद जिम्मेवार होंगे. इधर पुलिस लिखित शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-lucknow-winning-for-19-overs-lost-in-the-last-over-mohit-sharma-overturned-like-this/">IPL

2023 : 19 ओवर तक जीत रही लखनऊ आखिरी ओवर में हार गई, मोहित शर्मा ने ऐसे पलटी बाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही