Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाकपा माओवादियों ने विज्ञप्ति जारी कर कहा- गौतम अडाणी की हो गिरफ्तारी

Ranchi: भाकपा माओवादी संगठन प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले और डूबाने वाले गौतम अडाणी को गिरफ्तार किया जाए. संगठन के उत्तर सब जोनल ब्यूरो, दंडकारण्य के प्रवक्ता मंगली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. उसमें मंगली ने कहा है कि भारत की जनता की गाढ़ी कमाई से मौज मस्ती कर सत्ता का दुरुपयोग कर (क्रोनी केपटलिज्म- पूंजीवाद) का लाभ उठाते हुए दुनिया की अमीरों की सूची में 2 नंबर पर पहुंचे गौतम अडानी का हिडनबर्ग की धोखाघाडी रिपोर्ट आते ही उनकी सम्पत्ति शेयर बाजार में औंधे मुंह गिर गयी. एजेंसी की रिपोर्ट से ये कैसे संभव हुआ ? हकीकत में भारत में अमीरों की संपत्ति सट्टा बाजार पर निर्भर है. बेलून की तरह है. अमीरों की सूची हवा में उड़ते जा रही है. इससे लाखों करोड़ों रुपये डूबते जा रहे हैं. ऐसे उद्योगपति की गिरफ्तारी की जाए. और उनकी संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया जाए. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/farewell-ceremony-at-cm-house-hemant-and-ministers-honored-governor-bais/">सीएम

हाउस में विदाई समारोह : हेमंत व मंत्रियों ने राज्यपाल बैस को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही