Search

 
 
 

भाकपा माओवादियों ने किया PFI को बैन करने का विरोध

 
Ranchi: भाकपा माओवादी संगठन ने पीएफआई को बैन करने का विरोध किया है. माओवादी संगठन के प्रवक्ता अभय ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके संगठन पर प्रतिबंध की संगठन निंदा करता है. हाशिये पर पड़े मुस्लिम समुदाय के अपराधीकरण का विरोध करें. अभय ने कहा कि फासीवादी बीजेपी सरकार का पीएफआई पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने का निर्णय कठोर और लोकतंत्र विरोधी है. यह हिंदुत्व के एजेंडे का एक अभिन्न अंग है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-03-october-including-many-news-and-videos/">शाम

की न्यूज डायरी।।03 अक्टूबर।।महाअष्टमी:आस्था का सैलाब।।स्वीडेन के पाबो को मेडिसिन नोबेल।।हल्की बारिश के बीच मेले का लें आनंद।।लेवी नहीं तो JCB में लगाई आग।।बिहार के 2 विस सीटों पर होगा चुनाव।।अंधविश्वास: मासूम की दी गई बलि।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/1-5.jpg"

alt="" width="778" height="1054" />

बीजेपी ने मुस्लिम समुदाय का अपराधीकरण कर दिया

प्रवक्ता अभय ने कहा, पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर बीजेपी ने एक बार फिर मुस्लिम समुदाय का अपराधीकरण कर दिया. एनआईए ने 25 से 29 तारीख तक चार दिनों के अंतराल में देश के 11 राज्यों में तलाशी ली, जिसमें उसने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया. पीएफआई से जुड़े 250 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया. छापेमारी से गिरफ्तार व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को बहुत पीड़ा और बेचैनी हुई. इसे भी पढ़ें- दो">https://lagatar.in/after-two-years-ravana-combustion-will-be-done-with-pomp-in-shalimar-market-dhurva/">दो

वर्ष बाद शालीमार बाजार धुर्वा में धूमधाम से होगा रावण दहन, कोलकाता की लाइट बनेगी आकर्षण का केंद्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही