Search

 
 
 

भाकपा-माले एरिया कमिटी की बैठक, रामगढ़ उप चुनाव में प्रत्याशी पर चर्चा

 
Ramgarh भाकपा-माले बरकाकाना एरिया कमिटी की बैठक पोचरा में  हुई. बैठक की अध्यक्षता माले के वरिष्ठ कामरेड हीरा गोप ने की. बैठक के पूर्व ‌भाकपा माले के दिवंगत कामरेड भैयालाल बेसरा एवं लक्ष्मन बेदिया, को मौन श्रद्धांजलि दी गई. मुख्य रूप भाकपा-माले के 11‌वें‌ महाधिवेशन को सफल ‌करने पर चर्चा की गई. आगामी 16 जनवरी को शहीद महेंद्र सिंह की शहादत दिवस की तैयारी पर चर्चा की गई. इस अवसर पर भाकपा-माले के वरिष्ठ कामरेड हीरा गोप ने कहा कि पूरे देश में बढ़ती महंगाई‌,बेरोजगारी, और देश के तमाम सार्वजनिक क्षेत्रों को एक एक करके बेचा जा रहा है. इसे पढ़ें- भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-is-penance-for-us-cant-say-anything-on-political-profit-loss/">भारत

जोड़ो यात्रा हमारे लिए तपस्या है, राजनीतिक नफा-नुकसान पर कुछ कह नहीं सकता, हिंदुस्तान में डर फैलाया जा रहा है : राहुल
केंद्र की मोदी सरकार मूल मुद्दे से भटकाकर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का काम कर रही है.लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें फर्जी मुकदमे में डाला जा रहा है. इसकी तैयारी पर आगामी 16 जनवरी को बुध बाजार में शहादत दिवस पर सैकड़ों माले के कार्यकर्ताओं की जुटान होगी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 जनवरी को बरकाकाना एरिया का सम्मेलन पोचरा में किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mage-porob-in-matkamhatu-kamarhatu-on-march-3-agreed-in-the-meeting-of-villagers/">चाईबासा

: मतकमहातु-कमारहातु में मागे पोरोब 3 मार्च को, ग्रामीणों की बैठक में बनी सहमति
साथ ही आगामी रामगढ़ विधानसभा की उप चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा की गई. पार्टी सदस्यता भर्ती करने का फैसला लिया गया. पार्टी महाधिवेशन के लिए कोष संग्रह करने का निर्णय लिया गया इस अवसर पर भाकपा-माले के वरिष्ठ कामरेड हीरा गोप, राजेंद्र राम ,अमल कुमार, पवन कुमार यादव,बी एन मुंडा,त्रितयाल बेदिया,राज कुमार करमाली, लाल मोहन मुंडा,बंसी राम, पहलू करमाली, सदानंद, दीपक गोप, देवानंद गोप, उमेश गोप, धनीराम प्रजापति, और भोला महतो शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही