Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान में ‘नो एंट्री’ की मांग को भाकपा माले का समर्थन, सड़क सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ranchi : कोल्हान क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चल रहे नो एंट्री आंदोलन को भाकपा माले ने खुला समर्थन दिया है. पार्टी ने कहा कि यह केवल ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा और जीवन से जुड़ा गंभीर सवाल है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : कोल्हान क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चल रहे नो एंट्री आंदोलन को भाकपा माले ने खुला समर्थन दिया है. पार्टी ने कहा कि यह केवल ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा और जीवन से जुड़ा गंभीर सवाल है.

 

नो एंट्री आंदोलन समिति, कोल्हान द्वारा NH-75E, NH-220 और MDR-177 पर दिन के समय भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने, दर्ज मुकदमों को वापस लेने तथा प्रभावित परिवारों को मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग को लेकर निकाली जा रही न्याय यात्रा/पदयात्रा को पार्टी ने उचित ठहराया है.

 

पार्टी नेताओं का कहना है कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं मौजूदा यातायात व्यवस्था की खामियों को उजागर करती हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है. ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए.

 

भाकपा माले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि वे आंदोलन समिति के प्रतिनिधियों से जल्द बातचीत कर समाधान निकालें. साथ ही भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग, समय निर्धारण, बाईपास निर्माण और सख्त ट्रैफिक निगरानी जैसी व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया है.

 

इस अवसर पर पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त समेत कुमार वरुण, जगरनाथ उरांव, आर.एन. सिंह, सुदामा खलखो, आकाश रंजन और सोहेल अंसारी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही