Search

 
 
 

सामाजिक कार्यकर्ता और कवयित्री रेणु प्रकाश के निधन पर माकपा ने शोक जताया

 

मार्क्सवादी नारी चिंतक थीं

Koderma: जनवादी महिला समिति की प्रदेश कोषाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता कवयित्री रेणु प्रकाश का रांची में गुरुवार को निधन हो गया. बता दें कि रेणु प्रकाश पिछले पंद्रह दिनों से मेदांता अस्पताल रांची में भर्ती थीं. वेंटिलेटर पर जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहीं थीं. जहां गुरुवार की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया.

साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय थीं

वे जनवादी लेखक संघ की राज्य कार्यकारिणी सदस्य थीं. सीटू के राज्य महासचिव प्रकाश विप्लव की पत्नी के निधन पर माकपा नेता और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया. माकपा के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान और जिला सचिव असीम सरकार ने कहा कि रेणु प्रकाश राज्य की राजधानी रांची में सामाजिक जन आंदोलनों और साहित्यिक गतिविधियों में काफी सक्रिय थीं. वे मिलनसार, हंसमुख और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थीं.

कहा कि वे समकालीन महिला साहित्यकार और एक मार्क्सवादी नारी चिंतक थीं. राज्य की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समकालीन परिस्थितियों को उनकी रचनाओं में जगह मिलता था. जल, जंगल, जमीन और समाज में व्याप्त अंधविश्वास, रूढ़िवादी परंपरा, डायन-प्रथा और महिला उत्पीड़न उनकी साहित्य सृजन का आधार रहा. शोक व्यक्त करने वालो में सीपीएम जिला कमिटि सदस्य रमेश प्रजापति, महेन्द्र तुरी, सुरेंद्र राम और परमेश्वर यादव समेत कई लोग शामिल थे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही