Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का आज शुक्रवार सुबह निधन हो गया. 60 साल के अतुल ने लखनऊ के मेयो अस्पताल में आखिरी सांस ली. जानकारी के अनुसार, अतुल कुमार अंजान कैंसर से पीड़ित थे. पिछले एक महीने से लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मेयो अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे थे. लेकिन वो यह जंग हार गये और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अतुल के निधन पर शोक व्यक्त किया
अतुल कुमार अंजान के निधन पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि अतुल कुमार अंजान के निधन से मैं स्तब्ध हूं. वो एक बहादुर और समर्पित लोक सेवक थे. उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.श्री अतुल कुमार अंजान जी के निधन से मैं स्तब्ध हूँ। वो एक बहादुर और समर्पित लोक सेवक थे। उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
— Jayant Singh (@jayantrld) May">https://twitter.com/jayantrld/status/1786204633549177130?ref_src=twsrc%5Etfw">May
3, 2024
Leave a Comment