Search

 
 
 

सीटों के चयन के लिए रामगढ़ में 16 जून को भाकपा राज्य परिषद की बैठक

 
  • डी राजा, राष्ट्रीय सचिव व झारखंड प्रभारी अतुल कुमार अंजान, डॉ भालचंद्र कांगो, कॉमरेड नारायणा, पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा भाग लेंगे
Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य परिषद की बैठक 16 जून को रामगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में होगी. इसमें  2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का चिन्हितिकरण होगा. करने को लेकर 16 जून को पार्टी कार्यालय में रखा है. बैठक में  पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद डी राजा, राष्ट्रीय सचिव व झारखंड प्रभारी अतुल कुमार अंजान, डॉ भालचंद्र कांगो, कॉमरेड नारायणा, पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा भाग लेंगे. पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बैठक में राज्य में लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए मंथन किया जाएगा. सीटों को चिन्हित कर प्रत्याशी तय कर चुनाव मैदान में उतारा जाएगा. राज्य में कई लोकसभा एवं विधानसभा सीटों को चिन्हित किया गया है.

केंद्रीय नेतृत्व 3 दिन झारखंड में रहेगा

पाठक ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाने के पक्ष में है. भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है. राज्य में सांगठनिक, राजनीतिक चर्चा के लिए केंद्रीय नेतृत्व 3 दिन झारखंड में रहेगा. राज्य में जल -जंगल -जमीन की हिफाजत एवं लूट, भ्रष्टाचार के विरोध में जन आंदोलन की रणनीति तैयार की जायेगी. पूरे जोर-शोर से रांची से रामगढ़ तक बड़े काफिले के साथ नेताओं का स्वागत करने की तैयारी की जा रही है. प्रेस वार्ता में धर्मवीर सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – तीसरी">https://lagatar.in/people-are-determined-for-the-modi-government-for-the-third-time-mp-saroj-pandey/">तीसरी

बार मोदी सरकार के लिए जनता संकल्पितः सांसद सरोज पांडेय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही