गृह मंत्री ने जो किया , उसकी जितनी निंदा की जाये ,कम होगी Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद की बैठक राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में रविवार को अल्बर्ट एक्का चौक स्थित राज्य कार्यालय में हुई. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी रामकृष्ण पांडा भी बैठक में मौजूद थे. बैठक में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पांडा ने कहा कि संसद भवन के अंदर जिस तरह से गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव का अपमान किया गया, उसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है. उन्होंने कहा कि देश में आज भारतीय जनता पार्टी कमजोर हो रही है. इसलिए वह हिंदुत्व का ठेकेदार बने रहना चाहती है. संसद के अंदर अदानी प्रकरण पर किसी भी तरह की चर्चा सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयार नहीं है विपक्ष चाहता है कि संसद चले, लेकिन भाजपा संसद को चलाने में नाकामयाब साबित हो रही है. लगातार गैर संवैधानिक तरीके से देश को चलाने की कोशिश हो रही है, देश में बेकारी, महंगाई, लाचारी पर संसद में चर्चा नहीं हो पा रही है.
CPI राज्य परिषद की बैठक, बोले रामकृष्ण, बेकारी, महंगाई, गरीबी पर संसद में चर्चा नहीं होती
Last Updated: Dec 22, 2024 12:00 AM (IST)