Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेट्रोलियम उत्पाद के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि और महंगाई के खिलाफ माकपा का विरोध प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Koderma: पेट्रोलियम उत्पाद के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि और महंगाई के खिलाफ सीपीआईएम की राज्यव्यपी और वाम दलों की देशव्यापी आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध पखवाड़ा के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने डोमचांच प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम रायडीह में दर्जनों माकपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सीपीएम के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि, केंद्र सरकार के 7 वर्षों के कार्यकाल में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमत बेलगाम तरीके से बढ़ रही है. केंद्र की बीजेपी सरकार सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है. जिससे अन्य चीजों के दाम भी बेतहाशा बढ़ रहे हैं. महंगाई के कारण आम आदमी व मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है. जीवन रक्षक दवाइयों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं. जिसके कारण गरीब आदमी अपना इलाज तक नहीं करा पा रहा है. [caption id="attachment_91497" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/15-8.jpg"

alt="पेट्रोलियम उत्पाद के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि और महंगाई के खिलाफ माकपा का विरोध प्रदर्शन" width="600" height="400" /> पेट्रोलियम उत्पाद के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि और महंगाई के खिलाफ माकपा का विरोध प्रदर्शन[/caption] इसे भी पढ़ें-ऑनलाइन">https://lagatar.in/on-online-class-manan-vidya-and-the-principal-of-sridas-school-said-technology-training-is-being-given-to-teachers/91419/">ऑनलाइन

क्लास पर मनन विद्या के प्रिंसिपल ने कहा- शिक्षकों को दी जा रही टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग

सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता उठा रही

सीपीएम के ज़िला सचिव असीम सरकार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण विगत 1 वर्ष में करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई. सरकार के संरक्षण में कालाबाजारी और जमाखोरी को बढ़ावा मिल रहा है. भाजपा सरकार की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था में गहरी मंदी, सरपट दौड़ती बेरोजगारी, क्रय शक्ति का गिरना और भूख से हो रही मौत लगातर बढ़ रहा है. ऐसे में सीपीआईएम और वाम दलों की मांग है कि, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आयकर के बाहर के परिवारों के खाते में 7500/- प्रति माह छह महीने तक दे. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का दायरा बढ़ाया जाए और प्रति सदस्य 10 किलो अनाज के साथ दाल, खाद्य तेल, चीनी, मसाले, चायपत्ती आदि के साथ भोजन किट उपल्ब्ध कराया जाए. देखिए वीडियो-  https://www.youtube.com/watch?v=wmtrGWbctx8

इसे भी पढ़ें- सेल">https://lagatar.in/sail-develops-mig-electrode-grade-wire-rod-will-help-in-manufacturing-best-quality-steel/91470/">सेल

ने एमआईजी इलेक्ट्रोड ग्रेड वायर रॉड किया विकसित, बेस्ट क्वालिटी के स्टील निर्माण में मिलेगी मदद
जिला कमिटी सदस्य प्रमेश्वर यादव ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ और जनहित की मांगों को लेकर 30 जून तक गांव गांव अभियान चलाया जाएगा। प्रदर्शन में अजय स्वर्णकार, मुकेश यादव, अनिल यादव, राजेन्द्र स्वर्णकार, रामसागर यादव, चंदन यादव, सहदेव यादव, कैलाश यादव, बद्री यादव, संतोष यादव, इंद्रदेव यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-ओलंपिक">https://lagatar.in/salima-selected-in-the-olympics-from-a-simple-home-the-spirit-of-hockey-in-every-child-of-the-family/91483/">ओलंपिक

में चुनी गई सलीमा साधारण घर से, परिवार के हर बच्चे में हॉकी का जज्बा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही