Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माकपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन प्रबंधक को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Advertisement
Advertisement
Bermo: माकपा गोमिया प्रखंड कमेटी ने 6 सूत्री मांग पत्र गोमिया रेलवे स्टेशन प्रबंधक बीएन सिंह को सौंपा. मांग पत्र में गोमिया रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग, कोलकाता मदार एवं कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का गोमिया स्टेशन पर ठहराव, बरकाकाना- गोमो रेल मार्ग से होकर पटना, दिल्ली एवं मुंबई के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने, गोमिया रेलवे स्टेशन जाने वाली चारों दिशाओं की सड़कों जैसे- बैंक मोड़ से स्टेशन, गोमिया ट्रैकर स्टैंड से स्टेशन, कोठीटांड से स्टेशन, सिनेमा हॉल से स्टेशन, पिपराडीह से स्टेशन जाने वाली सड़कों का नाली समेत निर्माण, गोमिया रेलवे स्टेशन एवं प्लेटफार्म के अधूरे पड़े कार्य पूरा करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं.

मांग पत्र में ओवरब्रिज निर्माण की मांग समेत अन्य मांगे शामिल

स्टेशन प्रबंधक को मांग पत्र माकपा के प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने सौंपा. पत्रकारों को उन्होंने बताया कि गोमिया रेलवे स्टेशन औद्योगिक क्षेत्र में पड़ता है. इस कारण इस स्टेशन से रेलवे को मुनाफा होती है. रेलवे के लिए महत्व का स्टेशन होने के बाद भी यहां यात्रियों को जो रेल सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है. यात्री सुविधाएं बहाल करने को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं ने मांग पत्र सौंपा है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/1-5-crore-will-be-spent-on-development-of-25-villages-in-bokaro-district/">बोकारो

जिले में 25 गांवों के विकास पर खर्च होंगें डेढ़ करोड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही