Search

 
 
 

रांची डीसी कार्यालय के समक्ष बुधवार को माकपा का प्रदर्शन, बृंदा करात भी शामिल होंगी

 
Ranchi : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी. प्रदर्शन में पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात भी शामिल होंगी. माकपा नेता सुभाष मुंडा के बाकी हत्यारों की गिरफ्तारी, गरीबों की जमीन लूट रोकने, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग की जायेगी. जमीन के खतियान और पंजी की आनलाइन रिकार्ड में अनियमितता पर रोक लगाने, जन वितरण प्रणाली के तहत सस्ते दर अनाज दिए जाने की योजना को चालू करने, कार्पोरेट परस्त वन संरक्षण (संशोधन) कानून 2023 को रद्द करने सहित अन्य मुद्दों पर माकपा प्रदर्शन करेगी. इसे लेकर रांची जिले के सभी प्रखंडों में इस प्रदर्शन में भागीदारी के लिए अब तक 150 से ज्यादा छोटी - बड़ी सभाएं हो चुकी हैं. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ajay-sah-removed-from-the-post-of-cwc-chairman/">रांची:

CWC अध्यक्ष के पद से हटाए गए अजय साह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही