Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीपीएल नॉकआउट टूर्नामेंट : चांदेडीह पीपराटांड ने जीता उद्घाटन मैच

koderma: चांदेडीह प्रीमियम सीपीएल नॉकआउट टूर्नामेंट की शुरूआत चांदेडीह उत्तरी बेकोबार मैदान में हुई. उदघाटन मैच में चांदेडीह पीपराटांड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 123 रन बनाकर आलआउट हो गयी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मोरियावॉ की टीम 100 रन पर ही सिमट गई. इस तरह मैच पीपराटांड ने 23 रनों से जीत हासिल की. चांदेडीह पीपराटांड के सचिन कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. सचिन कुमार 22 बॉल में धुआंधार 68 रन बनाये. इसे भी पढ़ें– धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-burnt-effigy-of-jhamada-in-protest-against-drinking-water-crisis-in-jharia/">धनबाद

: झरिया में पेयजल संकट के विरोध में भाजपा ने फूंका झामाडा का पुतला

प्रतियोगिता में खिलाडियों को हुनर दिखाने का मौका : शालिनी

मैच का उद्घाटन पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला परिषद के सदस्य लक्ष्मण यादव, महेन्द्र यादव और किशोर साव ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर शालिनी गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता में युवाओं को हुनर दिखाने का मौका मिलता है. युवाओं में खेल के प्रति जागृति आयी है. खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल के माध्यम से खिलाडियों में हमेशा स्फूर्ति बनी रहती है. खिलाडियों को हमेशा अनुशासित होकर खेलना चाहिए. खेल से बेहतर मुकाम भी मिलता है. इसे भी पढ़ें– धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-villagers-chased-away-the-bccl-team-that-reached-to-break-the-quarters-in-kujama/">धनबाद

: कुजामा में क्वार्टर तोड़ने पहुंची बीसीसीएल की टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kkkk-8.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

16 टीमें दिखाएगी दमखम

वहीं जिप सदस्य लक्ष्मण यादव और महेन्द्र यादव ने कहा कि चांदेडीह प्रीमियम सीपीएम के द्वारा आयोजित नॉकआउट टूर्नामेंट में 16 टीमें अपना दमखम दिखाएगी. खिलाडियों को खेल के भावना से खेलना चाहिए. इस मौके पर अंपायर की भूमिका छोटू अंसार और तौहिद अंसारी ने निभायी. वहीं स्कोरर रंजीत कुमार रहे जबकि कमेंट्री पप्पू राणा ने किया. उदघाटन मैच में हरि कुमार संतोष साव, अरूण साव, प्रदीप कुमार, सुमन कुमार सहित कई वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही