Search

 
 
 

हजारीबाग: झील के सुंदरीकरण का सीपीएम ने किया विरोध

 
Hazaribagh: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बने हजारीबाग नगर निगम के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन और 13 करोड़ 97 लाख रुपये से झील के सौंदर्यीकरण का ऑनलाइन शिलान्यास किया है. झील के सौंदर्यीकरण का विरोध सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू ने किया है. कहा है कि पूर्व में भी हजारीबाग झील के सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन आज तक झील का मुकम्मल सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है. सोचने वाली बात यह है कि जिस शहर के मेन रोड को एक मुकम्मल नाली नसीब न हो, शहर के कई वार्डों में अभी तक नगर निगम सफाई कर्मचारी भेज न सका हो, घर-घर पानी देने की बात बेमानी होगी, शहर के कई गलियां आज भी सफाई का इंतजार करती हो, उस शहर के एक झील पर 14 करोड़ रुपये खर्च करना शहरवासियों के साथ नाइंसाफी है. इस बात को नगर निगम के अधिकारी और सरकार को सोचना चाहिए कि शहर वासियों की प्राथमिकता क्या है? इसे भी पढ़ें - इजरायल">https://lagatar.in/israels-ground-military-action-against-hezbollah-begins-us-gives-support/">इजरायल

की हिजबुल्लाह के खिलाफ जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू, अमेरिका ने दिया समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही